Varanasi News: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में STF ने पकड़ी असलहा फैक्ट्री, कारतूस समेत हथियार बरामद

Varanasi News: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने असलहा तस्कर मिठाईलाल को धर दबोचा। वह प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर किसी को हथियार सौंपने पहुंचा था। टीम ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी।

गिरफ्तारी के समय मिठाईलाल के पास एक पिस्टल और अर्धनिर्मित रिवॉल्वर बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की। वहां से भारी मात्रा में असलहा बनाने का सामान मिला।

varanasi news stf busts

एसटीएफ और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। मिठाईलाल की पहचान मिर्जापुर के रहने वाले के रूप में हुई है। वह इन दिनों सारनाथ के रुप्पनपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था।

ठिकाने से बरामद हुए कारतूस और उपकरण

छापे के दौरान एके-47 राइफल के कारतूस, 9 एमएम और अन्य बोर के आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा 10 मिसफायर कारतूस, 10 खोखे और हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।

पुलिस को वहां से पिस्टल की पांच मैगजीन, एक ट्रेन टिकट और ₹452 नकद भी मिले। इससे अंदेशा है कि आरोपी ट्रेन से शहर बदल-बदलकर अपनी गतिविधियां संचालित करता था।

पुराने मुकदमों की जांच फिर शुरू

मिठाईलाल पर 2005 से अब तक छह से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे मडुआडीह, सारनाथ और कैंट थानों में लंबित हैं। अधिकतर मामलों में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े आरोप हैं।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि मिठाईलाल पहले भी शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुका है। इसके बावजूद वह लगातार गतिविधियों को अंजाम देता रहा। उसकी कार्यशैली बेहद गोपनीय रही।

किराये के मकानों से चला रहा था धंधा

पूछताछ में मिठाईलाल ने स्वीकार किया कि वह मिर्जापुर और वाराणसी में किराये के मकानों का इस्तेमाल करता था। इन्हीं स्थानों पर उसने हथियार निर्माण की अवैध यूनिटें चला रखी थीं। उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह सालों से पकड़ से बाहर रहा।

पुलिस अब मिठाईलाल के नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मिठाई लाल से जुड़े लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+