Varanasi News: श्याम रंगीला ने की है सिर्फ इतनी पढ़ाई, लाखों की संपत्ति के हैं मालिक
Varanasi News: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी ही मिमिक्री करके फेमस होने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी निर्दलीय नामांकन भरा है। वाराणसी से नामांकन के आखिरी दिन श्याम रंगीला ने अपना नामांकन दाखिल किया था।
नामांकन दाखिल करने के लिए दो-तीन दिन तक कॉमेडियन श्याम रंगीला को काफी परेशान होना पड़ा था। इसके लिए श्याम रंगीला ने इलेक्शन कमीशन और वाराणसी के अधिकारियों से भी शिकायत की थी। वहीं वीडियो बनाकर भी उसने पर्चा दाखिल न करने देने का आरोप लगाया था।

हालांकि मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नामांकन किया। आखिरी दिन होने के चलते श्याम रंगीला को भी अपना नामांकन करने के लिए काफी परेशान होना पड़ा और अंत में श्याम रंगीला का नामांकन दाखिल हो गया।
12वीं पास हैं श्याम रंगीला: श्याम रंगीला 12वीं पास हैं। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोपल हनुमानगढ़ से 2012 में 12वीं की परीक्षा पास की है। श्याम रंगीला का जन्म राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के माणकथेरी बरानी में 25 अगस्त 1994 को हुआ है।
इन सब बातों का खुलासा वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान श्याम रंगीला द्वारा दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे से हुआ है। हलफनामा में श्याम रंगीला द्वारा अपनी संपत्ति भी दर्ज की गई है। हलफनामा में दर्ज की गई जानकारी के अनुसार श्याम रंगीला 12 लाख 54 हजार 751 रुपए की चल संपत्ति है।
इसके अलावा श्याम रंगीला के पास 35000 रुपए कैश है और बैंक खाते में 123000 जमा है। बात करें अचल संपत्ति की तो रंगीला के पास 4 लाख रुपए की अचल संपत्ति भी है। इसी तरह श्याम रंगीला ने 7 लाख 66 हजार 293 रुपए का लोन भी ले रखा है। श्याम रंगीला के पास एक वैगनआर कर है। उन्होंने बीमा पॉलिसी में भी निवेश कर रखा है। श्याम रंगीला की चाल और अचल संपत्ति कुल मिलाकर 16.55 रुपए की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications