Varanasi News: फिर स्कूल बंद, जानिए आज क्या जारी हुई सूचना, घने कोहरे ने रोकी विमानों की रफ्तार
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ठंड के चलती एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। शुक्रवार को जारी सूचना में बताया गया कि 13 जनवरी को वाराणसी जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टी रहेगी। हालांकि इसके पहले 10 जनवरी से स्कूल खोलने का आदेश जारी किया गया था।
2 दिन तक स्कूल खोलने के बाद एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला जिसके चलते स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया। इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक द्वारा शुक्रवार को दोपहर में सूचना जारी की गई।

जारी सूचना में बताया गया है कि जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे व शीतलहर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी राजकीय, परिषदीय और शासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों को शनिवार को बंद रखा जाएगा।
घने कोहरे के चलते यातायात सेवाएं प्रभावित
वाराणसी में भीषण ठंड के साथ ही घना कोहरा भी पड़ रहा है जिसके चलते यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। शुक्रवार को सुबह में और शाम से लेकर रात तक संचालित होने वाले विमानों के आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आलम यह हरहा की शुक्रवार को सुबह में आने वाले विमान दोपहर में एयरपोर्ट पर उतरे। इसी तरह शुक्रवार को शाम कल वाराणसी आने वाले आधा दर्जन से अधिक विमान निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
इसी तरह सायं काल 7:30 बजे भुवनेश्वर से यात्रियों को लेकर पहुंचा इंडिगो एयरलाइंस का विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग ना होने के चलते उसे रांची एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान विलंबित और निरस्त तथा डायवर्ट होने के चलते विमान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications