Varanasi News: 'खांकी की जगह भगवा', श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब इस वेश में दिखेंगे पुलिसकर्मी
Shri Kashi Vishwanath Varanasi News: वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब पुलिसकर्मी वर्दी की जगह भगवा वस्त्र में नजर आएंगे। इसके लिए तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई थी और अब इसे लागू कर दिया गया है।
पुलिसकर्मी खांकी वर्दी के बजाय गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर त्रिपुंड लगाकर ड्यूटी करेंगे। पुरुष पुलिसकर्मी धोती और कुर्ता पहनेंगे जबकि महिला पुलिसकर्मी सलवार और कमीज पहनेंगी।

इस व्यवस्था को इसलिए लागू किया गया है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। मंदिर परिसर और गर्भवती में तैनात पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करेंगे।
ऐसा करने के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु पुजारी की बात पहले मानते हैं। ऐसे में इस नई व्यवस्था को लागू की गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो।
पुलिस कमिश्नर द्वारा मीडिया को बताया गया की मंदिर में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने से पहले 3 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उनको बताया जाएगा की मंदिर परिसर में कैसे उन्हें अपनी ड्यूटी करनी है।
इसके अलावा उन्हें काशी के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिससे यदि श्रद्धालु उनसे काशी के बारे में पूछे तो हुए बता सकें। उसके बाद उनकी तैनाती श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की जाएगी।
इस बारे में जानकारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मनोज राज बहुखंडी द्वारा सवाल उठाया गया है। मनोज राय धूप चंडी ने कहा कि पुलिस वालों की वर्दी ना सिर्फ उनका सम्मान होती है बल्कि उसे देखकर ही कोई अराजकता नहीं करता है। ऐसे में पुलिस वालों की वर्दी की जगह भगवा वस्त्र पहनना कहीं से भी ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications