Varanasi News: सपा नेता के करीबी के यहां इनकम टैक्स का छापा, टीम ने मोबाइल लैपटॉप समेत दस्तावेज किए जब्त
Varanasi News: टैक्स चोरी के खिलाफ आयकर विभाग ने मुंबई के एसपी नेता अबू आजमी के सहयोगी विनायका ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार रात तक छापेमारी की गई, इसके अलावा शुक्रवार सुबह भी आयकर विभाग की ने छापेमारी और पूछताछ की।
वाराणसी के मलदहिया और वरुणा गार्डेन सहित अन्य जगहों पर छापेमारी करने के साथ ही आयकर विभाग की टीम द्वारा कागजात, मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट की माने तो हवाला कारोबार के जरिए वाराणसी से मुंबई तक बड़ी रकम भेजने की जानकारी भी टीम द्वारा जुटाई जा रही है।

दरअसल, लखनऊ के अपर निदेशक इनकम टैक्स डीपी सिंह के अगुवाई में आयकर विभाग की टीम गुरुवार शाम वाराणसी पहुंची। वाराणसी पहुंची आयकर विभाग की टीम ने माला दहिया में स्थित विनायका प्लाजा में छापेमारी की। इस दौरान विनायका समूह के कार्यालय में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने वहां लैपटॉप, मोबाइल और कई दस्तावेज जब तक किया।
इसके अलावा अबू आजमी के नजदीकी माने जाने वाले वाराणसी के नामचीन कारोबारी के यहां भी आयकर विभाग की टीम पहुंची और उनसे भी पूछताछ की गई। यह अभी बता दे कि आयकर विभाग के अधिकारों द्वारा बताया गया की इनकम टैक्स विभाग ने सपा नेता अबू आजमी पर 160 करोड रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए शमन भेजा था।
इसी में यह भी बात सामने आई कि अबू आजमी को वाराणसी से मुंबई तक के हवाला कारोबार के जरिए 40 करोड रुपए मिले थे। आयकर विभाग की टीम का कहना है कि इसी सिलसिले में वाराणसी में अबू आजमी के जानने वाले लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है।
आपको यह भी बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि विनायका ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इससे पहले भी आयकर विभाग विनायका ग्रुप और ग्रुप से जुड़े लोगों के दफ्तरों पर छापेमारी कर चुका है। विनायका ग्रुप ने बनारस में रियल एस्टेट में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। फिलहाल आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अबू आजमी के करीबियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। आयकर टीम का कहना है जांच अभी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications