'पीएम मोदी गंगा पुत्र हैं, तो मैं शिखंडी हूं' बयान देने वाली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को खतरे की आशंका
Varanasi News: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने खुद की जान को खतरा बताया है। हिमांगी सखी का कहना है कि उनके ऊपर उनके ही लोग हमला कर सकते हैं।
हालांकि इस बारे में मीडिया कर्मियों ने स्पष्ट रूप से जानकारी लेनी चाहिए लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया और यह कहते हुए बात टाल दिया कि उन्हें ऐसा आभास हो रहा है कि वाराणसी में उनके साथ कुछ गलत हो सकता है।

साथ ही यह भी संकेत दिया कि वाराणसी से चुनाव न लड़ने के लिए उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि लोग चाहते हैं कि वह वाराणसी से चुनाव न लड़ें।
इससे पहले वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंची किंन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा था कि अर्धनारीश्वर की नगरी से हुए अर्धनारीश्वर का आशीर्वाद लेकर वह चुनाव मैदान में उतर रही हैं।
इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा पुत्र हैं तो वह शिखंडी हैं और वाराणसी के लोगों से मुलाकात करने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों से वोट की भीख मांगेंगी।
किन्नर समाज को किया गया अनदेखा
किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि पिछले 10 सालों से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि वह सब का विकास कर रहे हैं। ऐसे में किन्नरों का विकास कहां हुआ?
10 सालों में किन्नर समाज का उत्थान नहीं हुआ। किन्नर समाज के लोग पहले भी लोगों के घर भीख मांगते थे और आज भी किन्नर समाज के लोग भीख मांग कर जीवन यापन कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि सदन में किन्नरों की आवाज को उठाने के लिए एक प्रतिनिधी तो जरूर होना चाहिए। लेकिन किन्नरों के लिए कोई भी सीट आरक्षित नहीं है ऐसे में उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया और वाराणसी से हर हाल में चुनाव लड़ेंगी।












Click it and Unblock the Notifications