कांग्रेस नेत्री की पोस्ट पर BJP समर्थक ने लिखी 'गंदी बात', हो गई मारपीट, दोनों पक्षों ने पुलिस से की शिकायत

Varanasi News: वाराणसी में कांग्रेस नेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा के एक समर्थक द्वारा गंदे गंदे कमेंट किए जाने को लेकर कांग्रेस नेत्री और बीजेपी के समर्थन के बीच रविवार को मारपीट हो गई। दोनों के तरफ से एक दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोला गया।

इस दौरान मारपीट के बाद दोनों पक्षों द्वारा पुलिस से शिकायत भी की गई है। वहीं इस मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं।

Varanasi News BJP supporter wrote dirty talk

कांग्रेस नेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर गंदे गंदे कमेंट करने और पति के साथ बीजेपी समर्थक के घर पर पहुंचकर पूछताछ करने के दौरान मारपीट का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेत्री ने तहरीर में यहां तक लिखा है की मारपीट के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को छूने के साथ अश्लील हरकत की गई।

इधर भाजपा समर्थक की पत्नी द्वारा भी लालपुर थाने में हमलावरों के खिलाफ अश्लीलता मारपीट और लूटपाट की शिकायत की गई है। दोनों पक्षों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

तीन साल से कर रहा गंदे गंदे कमेंट
कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। पिछले करीब 3 साल से जब भी वे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर कोई मैसेज पोस्ट करती हैं तो पांडेपुर के रहने वाले राजेश सिंह द्वारा गंदे गंदे कमेंट किए जाते हैं।

बीते 13 सितंबर को भी रोशनी जायसवाल द्वारा एक पोस्ट किया गया था, जिस पर राजेश सिंह द्वारा काफी गंदा कमेंट किया गया। रोशनी जायसवाल द्वारा कमेंट को भी दिखाया गया। सोशल मीडिया प्रोफाइल लिखने के बाद पता चलता है कि राजेश सिंह द्वारा लगातार गंदे गंदे कमेंट किया जा रहे थे।

कांग्रेस नेत्री का कहना है कि इसी बात की पूछताछ के लिए वह अपने पति के साथ रविवार को बीजेपी समर्थक के घर पहुंची थी। इस दौरान उसके घर के लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोप है की मारपीट के दौरान अश्लील हरकत की गई।

वहीं दूसरी तरफ राजेश सिंह के पत्नी द्वारा भी लालपुर थाने की पुलिस से शिकायत की गई है। राजेश सिंह की पत्नी का आरोप है कि रोशनी कुशल जायसवाल अपने पति और 20 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस गई। घुसकर सभी लोग मारपीट करने लगे।

यह भी आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर लोगों ने घर में तोड़फोड़ की और सोने की चेन तथा घर में रखे 20000 रुपए नगद लूट लिए। यह भी आरोप लगाया गया कि स्थानीय लोगों के पहुंचने पर रोशनी जायसवाल जान से मारने की धमकी देने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+