काशी वासियों की रक्षा के लिए बाबा विश्वनाथ ने खोला खजाना, कोरोना मरीजों को मुहैया करा रहे दवा और ऑक्सीजन

काशी वासियों की रक्षा के लिए बाबा विश्वनाथ ने खोला खजाना, कोरोना मरीजों को मुहैया करा रहे दवा और ऑक्सीजन

वाराणसी, मई 05: कोरोना वायरस महामारी ने इस वक्त देश में हाहाकार मचा रखा है। लोगों को दवा से लेकर ऑक्सीजन तक लिए जद्दोजहद करनी पड़ी रही है। तो वहीं, संकट के इस समय में काशी विश्वनाथ मंदिर ने काशी वासियों की रक्षा के लिए अपना खजाना खोल दिया है। यानी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास कि तरफ से दान दाताओं से प्राप्त चढ़ावे से कोरोना संकट काल में मानव सेवा का काम किया जा रहा है।

varanasi news: baba vishwanath mandir opens his treasury to helping corona patients

खबरों के मुताबिक, बाबा विश्वनाथ मंदिर के सेवादार कोरोना मरीजों की सेवा में लगे है। वो कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन, उनके घरों तक दवा, मेडिकल उपकरण मुहैया कराने का काम कर रहे है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर में आये चढ़ावे के पैसों को कोविड महामारी के समय कोरोना पीड़ितों के इलाज़ के लिए ख़र्च किया जा रहा है। दीनदयाल अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में दान दाता के अलावा जो भी अतरिक्त खर्च आ रहा है वह खर्च भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वहन करेगा।

बताया कि कोरोना में इस्तमाल होने वाली दवाओं की किट, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मेडिकल उपकरण व बीएचयू में संविदा पर 3 कर्मचारी भी मंदिर की ओर से भेजे गए हैं। बता दें कि लोकमंगल की भावना के तहत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मानव कल्याण के लिए अपना ख़जाना खोल दिया है। जिसके तहत मरीजों को ऑक्सीजन, उनके घरों तक दवा, मेडिकल उपकरण पहुंचाने के साथ और बाबा विश्वनाथ मंदिर से सेवादार कोविड मरीजों की दिन रात सेवा में लगे हुए है।

बता दें कि भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने मानव सेवा का सबसे बड़ा धर्म निभाया है। लोग अक्सर भगवान के स्वरुप पर उनके अस्तित्व पर सवाल उठाते रहते है, लेकिन ऐसे संकट के समय में भगवान बिना जाति, धर्म, पंथ को देखे निस्वार्थ भाव से सिर्फ मानव की मदद करते हैं। 'नर सेवा नारायण सेवा' का मंत्र ही उस परमेश्वर के प्रति सच्ची भक्ति है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट यही सेवाभाव संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+