सपा नेता नरेश उत्तम पटेल पहुंचे वाराणसी, बोले-भाजपा नेता झूठ बोलकर जनता को कर रहे गुमराह
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता संविधान की कसम खाकर झूठ बोल रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में नगर निकाय चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में नरेश उत्तम पटेल द्वारा जनसभा और पदयात्रा किया जाना है।
ऐसे में वाराणसी पहुंचने के बाद जनसभा और पदयात्रा करने से पूर्व वाराणसी में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता संविधान की कसम खाकर झूठ बोलते हैं।
यह उनके लिए हितकर नहीं होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वालों की पार्टी है। जनता की किसी समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, जितनी परीक्षाएं हो रही हैं उनमें भी धांधली हो रही है। और जो भी परीक्षाएं होती हैं उनके परिणाम नहीं आ रहे हैं और यदि परीक्षाओं के परिणाम जारी भी हो रहे हैं तो उन्हें कोर्ट रोक दे रहा है।
कोर्ट रोक देता है इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के लोग मनमानी कर रहे हैं और बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं दे रहे हैं लाखों नौजवान लखनऊ में रोज इको गार्डन में बैठकर धरना दे रहे हैं मंत्रियों के यहां धरना दे रहे हैं, विपक्ष के नेताओं के यहां जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है और बेरोजगार युवा सड़क पर है यही कारण है कि वह सभी युवा समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। वही छात्रवृत्ति घोटाले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी के नाक के नीचे यह घोटाले हो रहे हैं इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी द्वारा माफियाओं की समाजवादी पार्टी से रिश्ते होने को लेकर लगाए जा रहे आरोप वाले मामले में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गंदगी साफ नहीं कर रही है, गंदगी से जनता परेशान है। केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications