वाराणसी: दिल्ली से लौटे बुजुर्ग में कोविड-19 की पुष्टि, निजी अस्पताल सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। सिगरा थाना क्षेत्र के पितृकुण्डा इलाके में रहने वाले बुजुर्ग में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने महमूरगंज के उस अस्पताल को सील कर दिया है जहां बुजुर्ग ने इलाज करवाया था। अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सहित 13 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। छह दिन बाद सभी की सैंपलिंग होगी। वाराणसी के डीएम के मुताबिक, अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया गया है। जो मरीज पहले से भर्ती है सिर्फ उन्हीं का इलाज अस्पताल में किया जाएगा। कोई नया मरीज अब भर्ती नहीं किया जाएगा।

varanasi hospital sealed after 75 year old patient tested positive for covid 19

शुगर के इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती हुए थे 75 वर्षीय बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक, सिगरा थाना क्षेत्र के पितृकुण्डा इलाके में रहने वाले बुजुर्ग की उम्र 75 साल है। वह पिछले दिनों दिल्ली से वाराणसी लौटे थे। शुगर के इलाज के लिए महमूरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। बुजुर्ग की जांच के लिए सैंपल बीएचयू में भेजा गया था। रविवार को बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद निजी अस्पताल के डॉक्टर और कई स्टॉफ को होम क्वारंटाइन किया गया है। वाराणसी के डीएम के मुताबिक, अस्पताल के ओपीडी बंद कर दिया गया है। जो मरीज पहले से भर्ती है सिर्फ उन्हीं का इलाज अस्पताल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होम क्वारंटाइन किए गए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के सैंपल छठवें दिन लिए जाएंगे, ताकि सटीक नतीजे निकलने की संभावना अधिक हो।

यूपी में भी तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का असर

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1050 तक पहुंच गई है, जिसमें 959 मामले एक्टिव हैं और 108 मरीज अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि जिन जिलों में दस से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं, उनको न खोलने के बारे में आज देर रात तक फैसला ले लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+