Varanasi News : मंदिर में सात फेरे लेने जा रही थी बालिका, पुलिस के साथ पहुंच गई उसकी सहेली और रुक गई शादी

वाराणसी जिले की नाबालिग लड़की की शादी उसके स्वजनों ने भदोही जिले के एक युवक से तय कर दी। परेशान बालिका ने यह बात अपनी सहेली को बताई। ऐन वक्त पर सहेली पुलिस के साथ पहुंच गई और शादी रुकवा दी।

Varanasi Marriage news Friend police

Varanasi जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका की शादी उसके स्वजन भदोही में एक युवक संग तय कर दिए थे। बालिका कक्षा 8 में पढ़ती है और वह शादी करना नहीं चाहती थी लेकिन उसके परिजन जबरन उसकी शादी करा रहे थे। मंगलवार को भदोही के एक मंदिर में उसकी शादी की जा रही थी, इसी बीच उसकी सहेली पुलिस लेकर पहुंच गई और शादी रुकवाने के साथ ही पिता को हिरासत में ले लिया गया। बालिका को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया है और पूछताछ चल रही है।

बालिका ने अपनी सहेली से बताई थी पूरी बात

बालिका ने अपनी सहेली से बताई थी पूरी बात

दरअसल, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव की रहने वाली एक बालिका कक्षा 8 में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि उसके स्वजन उसकी शादी भदोही के रहने वाले एक लड़के से तय कर दिए थे। शादी तय किए जाने की जानकारी जब बालिका को ही तो वह शादी करने से इनकार कर दी। बालिका ने अपने परिजनों से कहा कि वह अभी पढ़ना चाहती है बावजूद इसके उसके परिजन उसकी शादी करना चाहते थे। जब उसके परिजन उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुई तो वह अपनी सहेली से पूरी बात बताई। बताया जा रहा है कि उसकी सहेली भी उसके घर पहुंची और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास की लेकिन परिजन नहीं मानें।

भदोही स्थित मंदिर में की जानी थी शादी

भदोही स्थित मंदिर में की जानी थी शादी

यह भी बताया गया कि बालिका का पिता शराब पीने का आदी था और वह मंगलवार को शादी की तिथि तय किया था। मंगलवार को भदोही स्थित एक मंदिर में बालिका की शादी की जानी थी। बालिका की सहेली किसी भी कीमत पर उसकी शादी रोकना चाहती थी, जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। फोन करने के बाद उसने पुलिस को बताया कि मेरी सखी कक्षा 8 में पढ़ती है, अभी वह बालिग नहीं है और उसके माता-पिता जबरन उसकी शादी करवा रहे हैं। बालिका द्वारा फोन किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार रानावत करधना चौकी इंचार्ज को लेकर बालिका के घर पहुंचे। उसके बाद उसकी शादी रुकवाने के साथ ही बालिका को अपने साथ लेकर थाने पर चले आए।

पूछताछ के बाद कर दिए चाइल्डलाइन के हवाले

पूछताछ के बाद कर दिए चाइल्डलाइन के हवाले

बालिका को थाने पर लाने के साथ ही चाइल्डलाइन को सूचना दी गई। बाल कल्याण अधिकारी बलराम पाठक ने बालिका से पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान बालिका द्वारा बताया गया कि उसके मर्जी के बगैर परिवार वाले उसकी शादी कराना चाहते हैं। वह अभी पढ़ना चाहती है। ऐसे में पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर वाराणसी के सिगरा में स्थित अस्मिता चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। वही बच्चे को चाइल्ड लाइन सौंपने के साथ ही उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सहेली की शिकायत पर बालिका को लेकर पुलिस थाने पर आई थी उसके बाद चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। उसके पिता से पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    वाराणसी में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, देखे लाइव वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+