आफताब से शादी कर पूजा से जोया बनी मॉडल, 4 साल बाद आत्महत्या के लिए क्यों हुई मजबूर
वाराणसी। पूजा से जोया बनी मॉडल की मौत की मौत के मामले में पिता शिवकुमार पटेल की तहरीर के आधार पर पति आफताब के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आफताब से पूछताछ कर रही है। इस घटना को लोग लव जिहाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। बता दें, पूजा ने शुक्रवार की देर रात दुपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

छह साल पहले हुआ था प्यार, चार साल पहले की थी शादी
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद आफताब सिद्दीकी छह साल पहले काम के सिलसिले में वाराणसी आया था। आफताफ गोदौलिया में किराए का कमरा लेकर रहता था। यहां रहने के दौरान ही उसकी जान-पहचान पड़ोस में रहने वाली पूजा पटेल से हुई। दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए। साल 2016 में दोनों लव मैरिज कर ली। वह भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी निवासी ईश्वर सोनकर के मकान में तीन वर्षों से किराये पर रहती थी। पूजा ने शुक्रवार की देर रात दुपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

दूसरी लड़की से चल रहा था आफताब का अफेयर
आफताब से शादी के बाद पूजा जोया बन गई थी। पूजा के परिजनों का आरोप है कि पति आफताब पूजा से आए दिन झगड़ा और मारपीट करता था। पूजा की मां ने बताया कि आफताब का पिछले तीन सालों से किसी और लड़की के साथ अफेयर भी चल रहा था, जिसको लेकर पूजा परेशान रहती थी। बताया जा रहा है कि पूजा मॉडलिंग और एक्टिंग करना चाहती थी, लेकिन उसका पति और ससुराल वाले तैयार नहीं थे। यह भी चर्चा है कि पूजा और आफताब के बीच लड़ाई नमाज को लेकर भी होती रही है। आफताब पूजा से नमाज पढ़ने को कहता था लेकिन पूजा इसके लिए तैयार नहीं थी।

प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
पूजा के पिता शिव कुमार पटेल ने मोहम्मद आफताब पर अपनी बेटी पूजा को प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आफताब शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए पूजा को परेशान करता था। इस मामले में सीओ भेलुपुर ने बताया कि पांच साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पूजा के पिता के तहरीर के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications