Khamenei Fneral: मौत के 132 दिन बाद सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई, 6 दिनों के अंतिम संस्कार का शेड्यूल जारी
Khamenei Fneral Date: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तारीख आखिरकार तय कर दी गई है. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, 4 जुलाई से तेहरान में अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू होगा और 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में दफन के साथ पूरा होगा. खामेनेई की मौत फरवरी में अमेरिका और इजराइल के हमलों के दौरान हुई थी.
अली खामेनेई की मौत के बाद से ही अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. सुरक्षा हालात, क्षेत्रीय तनाव और सत्ता हस्तांतरण से जुड़ी प्रक्रियाओं के कारण कार्यक्रम में कई महीनों की देरी हुई. अब ईरान ने पूरे कार्यक्रम का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है.

Ali Khamenei funeral schedule: 4 जुलाई से शुरू होगा अंतिम संस्कार कार्यक्रम
ईरानी प्रशासन के अनुसार, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत 4 जुलाई को राजधानी तेहरान से होगी. यहां तीन दिनों तक बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. देशभर से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. तेहरान प्रशासन का कहना है कि करोड़ों लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि इतने बड़े आयोजन को बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सके.
ये भी पढे़ं: Putin Security Tighten: पुतिन को सता रहा कैमरे का डर? खामेनेई की हत्या के बाद हटाए CCTV, क्या है मामला?
मुहर्रम की वजह से टाली गई थी तारीख
ईरान ने पहले योजना बनाई थी कि अंतिम संस्कार मुहर्रम की शुरुआत में किया जाएगा. लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया. तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी ने बताया कि मुहर्रम के शुरुआती दिनों में शिया समुदाय इमाम हुसैन की शहादत का मातम मनाता है. इसी वजह से सरकार ने फैसला किया कि पहले धार्मिक कार्यक्रम पूरे होने दिए जाएं और उसके बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार आयोजित किया जाए.
मार्च में होना था दफन, लेकिन बढ़ गई देरी
खामेनेई को मार्च में दफनाए जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन हालात बदल गए. क्षेत्र में जारी संघर्ष, सुरक्षा से जुड़े मुद्दे और राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा. इसके बाद कई महीनों तक नई तारीख पर चर्चा चलती रही. इस दौरान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग विकल्पों पर विचार किया. आखिरकार जुलाई की तारीख तय की गई ताकि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार की जा सकें.
ये भी पढे़ं: ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर फिदा हुए ट्रंप! मोजतबा खामेनेई को लेकर दिया ऐसा बयान कि हिल गई पूरी दुनिया
कोम में भी होगा विशेष श्रद्धांजलि समारोह
तेहरान में तीन दिन के कार्यक्रम के बाद 7 जुलाई को पवित्र शहर कोम में एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा. कोम शिया मुस्लिमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र माना जाता है. यहां देश के बड़े धार्मिक नेता और हजारों श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं. ईरानी प्रशासन का मानना है कि यह कार्यक्रम खामेनेई को अंतिम सम्मान देने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा और इससे बड़ी संख्या में लोग जुड़ेंगे.
9 जुलाई को मशहद में होगा अंतिम दफन
अंतिम चरण में 9 जुलाई को अली खामेनेई को उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. उनकी मौत के करीब 132 दिन के बाद यह दफन प्रक्रिया पूरी होगी. इस लंबे इंतजार के दौरान उनके उत्तराधिकारी और सत्ता हस्तांतरण को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहीं. अब दफन की तारीख तय होने के बाद इन अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है. मशहद में भी लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.












Click it and Unblock the Notifications