125 साल के शिवानंद बाबा ने लगवाया कोरोना का टीका, बोले- पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं

वाराणसी, जून 10: वाराणसी में 125 वर्षीय स्वामी शिवानंद ने बुधवार को कोरोना का टीका लगवाया। दावा यह किया जा रहा है कि वह देशभर में कोरोना का टीका लगवाने वाले सबसे उम्रदराज व्‍यक्‍त‍ि हैं। बाबा को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविशिल्ड की पहली डोज लगी है। टीका लगवाने को लेकर बाबा काफी उत्साहित द‍िखे। टीका लगवाने के बाद शिवानंद बाबा ने कहा, ''किसी को डरने की जरूरत नहीं है। टीका लगवाने से कोई दिक्कत नहीं हो रही है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। सभी को टीका जरूर लगवाना चाहिए।''

varanasi 125 year old sivananda baba gets first dose of covid vaccine

उम्र का पता चलते ही हैरान रह गए स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की सुबह स्वामी शिवानंद के शिष्य पहुंचे और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सारिका राय से बाबा को प्रतिरक्षित करने की बात कहने लगे। डॉ. सारिक पहले समझ नहीं पाई कि टीका किसे लगना है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे आप उन्हें भेज दीजिए। इसके बाद शिष्य उन्हें लेकर जब टीकाकरण केंद्र पहुंची तो उनसे रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड मांगा गया। इसमें उनका जन्म आठ अगस्त 1896 दर्ज था। उनकी उम्र के बारे में पता चलते ही अपने-अपने चैंबर में बैठे स्वास्थ्यकर्मी उन्हें देखने पहुंच गए।

बाबा ने कहा- अब हम कोरोना से बच गए

रजिस्ट्रेशन के बाद बाबा को कोरोना का टीका लगा। टीका लगवाने को लेकर वह काफी उत्साहित थे। उन्‍होंने स्वास्थ्यकर्मियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अब हम कोरोना से बच गए। बता दें, मूलरूप से बंगाल के श्रीहट्ट जिले के निवासी बाबा शिवानंद करीब 40 साल से ही वाराणसी के भेलूपुर में कबीरनगर कॉलोनी में रहते हैं। बाबा ने बताया कि वह सुबह नियमित योगा करने के साथ ही बिना तेल-मसाले वाला भोजन करते हैं। अकेले रहने वाले बाबा अब भी स्वस्थ हैं और कोई बीमारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+