वाराणसीः शहर में बर्ड फ्लू की दस्तक, कौए में वायरस मिलने की पुष्टि, हो जाएं सावधान

वाराणसी। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल है तो वहीं अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में बर्ड फ्ली का मामला सामने आने से हड़कंप मचा गया है। पशु चिकित्सा विभाग ने एहतियातन अलर्ट जारी करते हुए सभी पॉल्टी फॉर्मों की जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार से पॉल्टी फार्मों की जांच की जाएगी।

Recommended Video

    Varanasi में Bird Flu की दस्‍तक, Crow में Virus मिलने की पुष्टि | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh varanasi bird flu virus found in crow

    बता दें कि फरवरी के शुरुआती दिनों में रोहनिया थाने के मोहनसराय इलाके में बड़ी संख्या में मृत कौए मिले थे। जांच के लिए सैंपल को भोपाल लैब भेजा गया था। एक कौए में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि वाराणसी में अधिक संख्या में चिकन की दुकानें हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं दूसरी तरफ पशु चिकित्सा विभाग ने इस हालात से निपटने की तैयारी कर ली है। अब इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    बुधवार से पॉल्टी फार्मों की जांच की जाएगी। खासतौर से मोहनसराय इलाके से जुड़े बीस किलोमीटर के दायरे में ये जांच बहुत बारीक तरीके से होगी। वहीं चिकित्साधिकारी वीबी सिंह का कहना है कि घबराने की बात नहीं है। विभाग हर तरीके से एहतियात बरत रहा है। मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि बौद्ध सर्किट होने के चलते बड़ी संख्या में वाराणसी में चीनी टूरिस्ट आते रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+