परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने के लिए बनारस पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गंगा आरती में रहे मौजूद

वाराणसी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन अपने शादी की सालगिरह मनाने के लिए वाराणसी पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना और दोनों बच्चों के साथ दशाश्वमेघ घाट पर होने वाली मां गंगा की नित्य संध्या आरती में शामिल हुए। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे मां गंगा की आरती देख मंत्र-मुग्ध हो गए।

uttar pradesh hemant soren visit varanasi on his wedding anniversary

करीब 1 घंटे तक पूरे परिवार ने मां गंगा की आरती में शामिल होकर और बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया ।धर्म की नगरी काशी में शुक्रवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ शादी का सालगिरह मनाने के लिए पहुंचे। काशी में सीएम हेमंत सोरेन ने मां गंगा की आरती में शामिल होने के साथ ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।

मां गंगा की आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे हेमंत सोरेन ने पूरे समय अपने छोटे बेटे को गोद में बैठाकर मां गंगा आरती में मंत्रोच्चारण करते दिखे तो वहीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मां गंगा के आरती के दौरान हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आयी।

मां गंगा को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मां गंगा का कुछ हिस्सा हमारे राज्य से भी गुजरता है। मां गंगा अपने एकत्रित शक्ति के रूप में देश को बांधी हुई हैं। इसी का परिणाम है कि इतनी संख्या में लोग यहां पर एकत्रित होते हैं। जब दिल्ली के चुनाव हेमंत सोरेन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि देखिए मैं भविष्यवाणी तो नहीं करता, मैं एक राजनैतिक व्यक्ति हूं। मैं दिल्ली के राजनीतिक खबरों को देखता हूं लेकिन किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला कल वहां के मतदाता ही करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+