UP News: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का करता था वादा, पैसे लेकर हो जाता था फरार, ऐसे हुआ गिरफ्तार
UP Varanasi News: वाराणसी में विजिलेंस की टीम द्वारा एक फर्जी एसडीओ को पकड़ा गया है। फर्जी एसडीओ पर आरोप है कि वह मोटी रकम लेकर बेरोजगार युवकों को बिजली विभाग में नौकरी देने का झांसा देता था।
UP Varanasi News: वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को बिजली विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक फर्जी एसडीओ को पकड़ा गया है। रामनगर इलाके के मच्छरहट्टा मोहल्ले से उसकी गिरफ्तारी की गई है। विजिलेंस टीम से पूछताछ कर रही है।
युवकों द्वारा शिकायत की गई थी कि वह बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगार युवकों से 6 लाख से अधिक रुपए ले लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि पकड़े गए युवक द्वारा पहले भी ऐसे मामले आए थे जब वह 25 लाख रुपए लोगों से ठग लिया था।

इस बारे में रामनगर इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय द्वारा बताया गया कि मीटर रीडर में नियुक्ति के नाम पर छह युवकों के साथ ठगी की गई थी। उन लोगों ने सोमवार को रुपए लेकर नौकरी लगवाने के आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़ कर सभी लोग उसे थाने लेकर पहुंचे।
थाने पर उसे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए थे। यह भी बताया गया कि उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड और फर्जी प्रमाण पत्र तथा फर्जी नियुक्ति पत्र भी मिला हुआ है। पूछताछ करने के बाद रामनगर थाने की पुलिस द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के सीआ जनार्दन यादव यादव को उसकी आईडी भेजी गई तो उन्होंने बताया कि यह पहले भिखारीपुर हाइड्रिल में आउटसोर्सिंग पर काम करता था। उन्होंने यह भी बताया कि भिखारीपुर में भी फर्जी नियुक्ति के नाम पर उसने लोगों से 25 लाख रुपए ठग लिए थे।
फिलहाल पकड़े गए फर्जी एसडीओ से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। रामनगर इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि अभी तक इस मामले में किसी भी पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। आरोपी को पकड़कर थाने पर पहुंचाने वाले लोगों से बात की गई है।
उनके द्वारा यदि तहरीर दी जाती है तो आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी उससे पूछताछ की जा रही है बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications