मोदी की रोटी पर बवाल, पुलिस ने होटल पर जड़ा ताला

narendra modi
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 12 मई को होना है। इस चरण में वाराणसी जैसे हाई प्रोफाइल सीट पर भी मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की वजह से वाराणसी का सियासी पारा चढ़ हुआ है। तथाकथिर तौर पर देश भर में मोदी की लहर बताई जा रही है। उनके चाहने वाले उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी-तोड़ प्रयास कर रहे हैं या . कहें कि मोदी ब्रांड को इस चुनाव में भुनाने की कोशिश हो रही है। मोदी स्टाइल के कुर्ते, मोदी ब्रांड की साड़ी और नमो चाय स्टॉल के बाद अब मोदी के नाम की रोटी भी बाजार में आ गई है। वाराणसी के एक होटल पकाई जा रही है, लेकिन मोदी की रोटी पर सियासी बवाल बढ़ता देख उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस होटाल को सील कर दिया है।

मोदी का प्रभाव कहें या फिर ब्रांड की लोकप्रियता, वाराणसी में एक होटल ने मोदी के नाम वाली रोटियां बनानी शुरू कर दी है। होटल मालिक अब तक ग्राहकों को "मोदी रोटी" खिला रहा है। रोटी पर भाजपा का नारा "अबकी बार मोदी सरकार" लिखा हुआ है। होटल के मालिक का कहना है कि वह हर जगह मोदी ही मोदी देखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने "मोदी रोटी" बनवाया है।

पढ़ें- मोदी बनें पीएम तो बढ़ेंगी जसदाबेन की मुश्किलें

लेकिन उसकी ये चाहत धरी की धरी रह गई। हलांकि गाहकों की प्रतिक्रिया मिली जुली रही। कोई मोदी की रोटी खाना चाहता है तो कोई उससे इंकार कर रहा है। समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है। वहीं रोटी पर बढ़ते विवाद को देखते हुए यूपी पुलिस ने मोदी की रोटी बनाने वले होटल पर ताला जड़ दिया है और जो मशीन रोटियों पर अबकी बार मोदी सरकार का स्लोगन लिखती है उसे सील कर दिया है। होटल के मालिक इससे परेशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+