UP News: अपने ही जन्मदिन पर चिल्लाते हुए बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदा छात्र, पुलिस जांच में जुटी
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को अपने जन्मदिन के दिन एक 12 वीं के छात्र ने बिल्डिंग के 11वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है की बिल्डिंग से कूदने से पहले छात्र किसी से फोन पर बात कर रहा था।
बात करते हुए अचानक उसने अपने मोबाइल को छत पर फेंक दिया और चिल्लाते हुए छलांग लगा दी। ऊपर से गिरने के चलते छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर बिल्डिंग में तैनात गार्डन मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची और मृतक छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा पता किया जा रहा है की आखिरी में छात्र किसी से बात कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि घटना के पीछे क्या कारण है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि मृत छात्र के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल की सीडीआर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
मृतक रणवीर उपाध्याय पुत्र गणेश उपाध्याय मुंबई में मॉडलिंग करता था। बताया जा रहा है कि रणबीर उपाध्याय अपने परिवार के साथ कैंट थाना क्षेत्र के वरुणा गार्डन के फ्लैट नंबर 501 में रहता था। परिवार द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को उसका जन्मदिन था।
जन्मदिन मनाने की तैयारी उसके घर में चल रही थी इसी दौरान वह किसी से मोबाइल फोन पर बात करने लगा और बात करने के दौरान न जाने क्या हुआ कि वह अपना मोबाइल छत पर फेंका और छत से कूद गया। यह भी कहा जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले वह इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव था। फिलहाल इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिवार में मातम पत्र है। वहीं पुलिस मौत का कारण पता करने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications