UP News: 25 साल बाद रिश्तों में आया बड़ा मोड़, पत्नी ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, पति ने खुद कराया विवाह
UP News: यूपी के मिर्जापुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया। गुस्से और विवाद के बजाय उसने सबके सामने ऐसा फैसला लिया, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। उसने पत्नी की उसी प्रेमी से शादी करा दी गई।
वाराणसी जनपद के राजातालाब क्षेत्र के एक मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ दोनों का विवाह हुआ। इसमें दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे। खास बात यह रही कि खुद महिला का पति इस शादी का साक्षी बना और गले में माला पहनाने तक की रस्म पूरी कराई।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि मिर्जापुर के अरविंद कुमार पटेल की शादी पच्चीस साल पहले चंदौली निवासी रीना देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अब बालिग हो गया है। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच पति पत्नी में विवाद होने लगे।
पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे झगड़े के बाद रीना ने खुद अपने पति से अलग रहने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि उसके बाद वह चंदौली के हमीदपुर इलाके में किराए पर रहने लगी। इससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच भी तरह-तरह की चर्चा होने लगी।
शक होने के बाद पति ने रंगे हाथ पकड़ा
बताया जा रहा है कि पति अरविंद को अपनी पत्नी के ऊपर शक था। हालांकि पड़े न जाने के चलते वह कुछ कह नहीं पा रहा था। अरविंद और उसके जान पहचान के लोगों द्वारा लगातार रीना के ऊपर नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान अरविंद को पता चला कि उसकी पत्नी रीना अपने प्रेमी के साथ एक कमरे में मौजूद है। जानकारी मिलने के बाद अरविंद अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया और पत्नी तथा उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। इस दौरान रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन रीना अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी वह अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई।
पति ने भी पत्नी को दे दी आजादी
रीना की जिद को देखते हुए पति अरविंद ने भी उसे उसके प्रेमी के साथ रहने की आजादी दे दी। इस दौरान उसने फैसला किया कि दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई जाएगी और शादी संपन्न होने के बाद ही दोनों को छोड़ा जाएगा।
उसके बाद अरविंद और रिश्तेदार रीना और उसके प्रेमी को लेकर वाराणसी जनपद के राजातालाब में स्थित एक मंदिर पर पहुंचे। मंदिर पर हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद मंदिर की तरफ से विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया।
शादी के दौरान रीना का पति और रिश्तेदार भी मौजूद रहे और उन लोगों ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया। पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करने के बाद पति और रिश्तेदार वापस लौट गए। फिलहाल अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications