UP News: जन्मदिन के बहाने पत्नी को बुलाकर चाकू मारने वाले पति को भेजा गया जेल, जानें क्या है पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चाकू से पत्नी का गला रेतने वाले आरोपी पति के खिलाफ शिवपुर थाने में हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी कुंदन विश्वकर्मा को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी नेहा विश्वकर्मा अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति द्वारा बताया गया कि करीब तीन महीने से उसका और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था। वह अपनी पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं समझी जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

दरअसल, चंदौली जनपद के मुगलसराय रतनपुर निवासी कुंदन विश्वकर्मा की शादी साल 2015 में मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की रहने वाली नेहा विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा और दो बेटे भी हुए।
बीते गुरुवार की रात में वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के नेपाली बाग इलाके में कपड़ा की दुकान पर काम करने वाली नेहा को उसके पति कुंदन विश्वकर्मा ने अपने जन्मदिन की बात कह कर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद कुंदन ने चाकू से अपनी पत्नी नेहा का गला रेत दिया उसके बाद खुद पर भी चाकू से वार किया।
गंभीर रूप से घायल नेहा विश्वकर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घायल होने के चलते कुंदन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस की पूछताछ में कुंदन द्वारा बताया गया कि करीब 3 महीने से उसकी पत्नी उसे और बच्चों को छोड़कर गायब हो गई थी।
उसने यह भी कहा कि उसे पता चला कि उसकी पत्नी खुद को अविवाहित बता कर शिवपुर इलाके के नेपाली बाग में एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। ऐसे में वह गुरुवार रात में वहां पहुंचा और अपने साथ चलने के लिए कहा। इसी बीच उसका उसकी पत्नी से विवाद हो गया और उसने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications