UP News: एयरपोर्ट के पास पांच एकड़ में बनेगा हेलीपोर्ट, इन शहरों के बीच चलेंगे हेलीकॉप्टर
UP Varanasi Heliport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप सरकार द्वारा हेलीपोर्ट बनाया जाने का प्लान है। हेलीपोर्ट बनाए जाने के बाद वाराणसी शहर के अलावा अन्य जनपदों के लिए भी वाराणसी से हेलीकॉप्टर सुविधा प्रारंभ की जाएगी। हेलीकॉप्टर सुविधा प्रारंभ हो जाने के बाद पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
जिला प्रशासन का कहना है कि यह रिपोर्ट बनाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट के समीप में भूमि की तलाश कर ली गई है है। अब जल्द ही हेलीपोर्ट बनवाने के लिए अगले चरण की कार्रवाई प्रारंभ होगी। एयरपोर्ट के समीप हेलीपोर्ट बनाए जाने से किसी इमरजेंसी समय में भी उसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पांच एकड़ में बनेगा हेलीपोर्ट
पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत द्वारा मीडिया को बताया गया कि वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप हेलीपोर्ट बनाए जाने की योजना है। इसके लिए एयरपोर्ट के समीप में 5 एकड़ भूमि देखी जा चुकी है। अब जल्द ही उसी भूमि पर हेलीपोर्ट निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि हेलीपोर्ट प्रारंभ हो जाने के बाद होटल व रेस्टोरेंट कारोबार के साथ ही पर्यटन के ऊपर आश्रित रहने वाले अन्य कारोबारियों को भी काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा टूर एंड ट्रेवल्स तथा पर्यटन से जुड़े आने व्यवसाय करने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा।
इन जनपदों के बीच चलेंगे हेलीकॉप्टर
बताया जा रहा है कि वाराणसी में हेलीपोर्ट का निर्माण हो जाने के बाद जहां हेलीपोर्ट से गंगा नदी के किनारे बने हेलीपोर्ट तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से आसानी से पर्यटक जा सकेंगे वहीं वाराणसी के अलावा प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, लखनऊ, कुशीनगर आदि जनपदों के लिए भी हेलीकॉप्टर सुविधा प्रारंभ करने की योजना बनाई जाएगी।
यह भी बता दें कि वाराणसी से प्रयागराज या फिर अयोध्या तथा अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी के बीच कोई भी विमान सेवा नहीं है। विमान सेवा ना होने के चलते इन जनपदों में आने जाने के लिए पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाराणसी में हेलीपोर्ट सुविधा प्रारंभ हो जाने के बाद पर्यटकों को वाराणसी से किसी दूसरे पर्यटन या धार्मिक स्थल पर जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए वाराणसी से सीधे अयोध्या और प्रयागराज जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications