UP News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो तुरंत करें खाली वरना होगी सख्त कार्रवाई, DM ने दिए निर्देश

UP News: वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि युद्ध स्तर पर समस्त सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की कार्यवाही तत्काल शुरू की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी सरकारी या विभागीय भूमि कब्जे में नहीं रहनी चाहिए और इसे हर हाल में मुक्त कराना होगा। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नलकूप विभाग के चार प्रकरणों पर भी ध्यान दिया, जहां लंबे समय से अतिक्रमण किया गया था।

UP News dm varanasi land mafia

इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके अलावा, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग भदोही प्रखंड, नगर पंचायत गंगापुर और सहकारिता विभाग की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई और इन अधिकारियों को बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि जिन विभागों की भूमि भू माफियाओं के कब्जे में हैं, उन सभी भूमि को अविलंब मुक्त कराए जाने की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि चिन्हित भू माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की हिम्मत न जुटा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बैठक तक सभी सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विपिन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अवैध कब्जों को शीघ्र समाप्त करने की बात कही और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात की।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी और उन्हें भविष्य में बैठक से गैरहाजिर रहने पर सख्त कार्रवाई के तहत स्पष्टीकरण देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों का तत्काल समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+