UP News: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के FB पर 'गंदी तस्वीरें', एक घंटे तक हैकर्स के कब्जे में रहा पेज
UP News Shri Kashi Vishwanath Mandir: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक पेज शनिवार को अचानक हैकर्स ने हैक कर लिया। फेसबुक पेज पर हैकर्स गंदी तस्वीरें अपलोड कर दिए। फेसबुक पेज पर फोटो देखने के बाद लोग हैरान रह गए।
हालांकि बाद में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा बताया गया की फेसबुक पेज को हैकर्स में हैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक फेसबुक पेज हैकर्स के कब्जे में रहा। उसके बाद उसे रिकवर कर लिया गया।

पेज रिकवर किए जाने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद हैकर्स द्वारा फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया फोटो तत्काल डिलीट किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस मामले में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा वाराणसी कमिश्नरेट के साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह 10:30 बजे हुई जानकारी
मंदिर के लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह में मंगला आरती के बाद फेसबुक पेज पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का फोटो शेयर किया गया था। फोटो शेयर किए जाने के बाद मंदिर से जुड़े लोग पूजा पाठ में व्यस्त हो गए।
उसके बाद करीब 10:30 बजे की गई आरती की फोटो को अपलोड करने के लिए जब फेसबुक पेज को खोला गया तो एरर बताने लगा। उसके बाद लोगों ने देखा कि पेज की स्टोरी पर अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी गई हैं।
मंदिर का फेसबुक पेज हैक किए जाने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मंदिर के पीआरओ द्वारा बताया गया कि पेज को रिकवर कर लिया गया है। अज्ञात हैकर्स के खिलाफ पुलिस शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications