Varanasi News: कांग्रेस ने अजय राय को बनाया अपना उम्मीदवार, NDA-INDIA में सीधी टक्कर? BSP अभी खामोश
Lok Sabha Election 2024 Varanasi: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस द्वारा शनिवार देर रात अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। जारी सूची में वाराणसी से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को टिकट दिया है।
वाराणसी से अजय राय को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लड़ाई दिलचस्प हो गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वाराणसी में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर होगी।

एक तरफ जहां एनडीए से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से अजय राय मैदान में होंगे। इस बार समाजवादी पार्टी ने वाराणसी लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को दे दी थी।
ऐसे में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस का प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करेंगे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इंडिया गठबंधन द्वारा अजय राय को चुनाव मैदान में उतारने के बाद अब बसपा के ऊपर निगाहें रुकी हुई हैं।
क्योंकि बहुजन समाज पार्टी द्वारा अभी तक वाराणसी लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां का ऐलान होने के बाद भी बहुजन समाज पार्टी अभी भी वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम को लेकर खामोश है।
कहा जा रहा है कि वाराणसी से इंडिया गठबंधन के तहत अजय राय को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में वोटो का जो बिखराव होता था वह इस बार नहीं होगा।
इसके अलावा बीते चुनाव पर ध्यान दिया जाए तो अजय राय स्थानीय बनाम बाहरी को मुद्दा बन चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर अजय राय ने चुनाव लड़ा था और 1 लाख 52 हजार से अधिक वोट पाए थे।
इतने वोट पाने के बाद भी अजय राय तीसरे नंबर पर थे। समाजवादी पार्टी ने 2019 में शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया था। शालिनी यादव 1 लाख 95 हजार वोट पाकर दूसरे नंबर पर थीं। हालांकि पूर्व में शालिनी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
फिलहाल इस बार इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को यह सीट दी गई। ऐसे में की समाजवादी पार्टी का वोट बैंक किधर जाता है? इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने तीसरी बार चुनाव लड़ने के दौरान अजय राय कितना सफल हो पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications