Varanasi News: काशी में सपा नेता के घर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोग घायल, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेता विजय यादव के घर रविवार को दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ किया। इस दौरान सपा नेता को गाली देते हुए उन लोगों ने फायरिंग भी की।

बताया जा रहा है की गोली लगने के चलते एक महिला और एक मासूम घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं।

up-news-criminals-opened-indiscriminate-fire-at-sp-leaders-house

यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत मीरघाट इलाके का है। बताया जा रहा है कि मीरघाट इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता विजय यादव का आवास है।

रविवार को दोपहर में विजय यादव के आवास पर करीब 20 की संख्या में युवक पहुंचे। उन लोगों ने विजय यादव को घर से बाहर बुलाने की मांग की। विजय यादव के बाहर न निकलने पर लोग गालियां देने लगे।

कहा यह भी जा रहा है कि लोग गाली देने के साथ ही विजय यादव के घर पर पत्थर फेंकने लगे और फायरिंग भी करने लगे। इलाके में फायरिंग की आवाज सुनकर दहशत फैल गई।

घर में घुसकर की जमकर तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि सपा नेता विजय यादव को गाली देने के बाद दबंग घर में घुस गए उसके बाद लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान बदमाश गोली चलाने लगे। गोली लगने से सपा नेता विजय यादव की पत्नी 50 वर्षीय किरण यादव और 4 वर्षीय भतीजा सोम यादव को गोली लग गई।

इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी छर्रे लगे हैं। गोली चलाने का आरोप सूरजकुंड के रहने वाले पार्षद प्रत्याशी अंकित यादव और गोविंद यादव तथा साहिल यादव पर समेत लगाया जा रहा है। इन लोगों द्वारा गोली क्यों चलाई गई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही कई थानों की फोर्स पहुंची है। इधर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है और पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+