PM के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने कल वाराणसी आएंगे सीएम, 7 जुलाई को काशी को मिलेगी करोड़ों की सौगात

UP Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन से पहले की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे।

UP Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर 7 जुलाई को वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पीएम के लिए बनाए जा रहे हैं सभा स्थल का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है।

वहीं सोमवार को सुबह के सीएम योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाजिदपुर गांव में जाएंगे। वाजिदपुर में पीएम के लिए बनाए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।

up-news-chief-minister-yogi-adityanath-will-come-to-varanasi-on-monday

क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी के हरहुआ ब्लाक अंतर्गत रिंग रोड के किनारे स्थित वाजिदपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की जनता को 300 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे।

इसके अलावा रिंग रोड फेज 2 पर राजातालाब तहसील क्षेत्र के गंजारी गांव में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। ऐसे में काशी की जनता में खुशी का माहौल है।

वाराणसी के वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करने और लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री डीएलडब्लू जाएंगे। डीएलडब्लू में रात्रि में भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रधानमंत्री बैठक भी कर सकते हैं इसके अलावा रात्रि विश्राम भी करेंगे।

रात्रि विश्राम करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई वाराणसी से गंतव्य के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

वाजिदपुर में दूसरी बार होगी पीएम की सभा: हरहुआ ब्लाक के वाजिदपुर गांव में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। ऐसे में वाजिदपुर गांव के रहने वाले लोगों में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री उनके गांव में आ रहे हैं।

ग्राम प्रधान लालमन यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियों द्वारा गांव में सभा स्थल बनाने के लिए निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों द्वारा वाजिदपुर में ही जनसभा किए जाने को फाइनल कर दिया गया।

वहीं प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए वाजिदपुर गांव में साफ-सफाई जोरों पर चल रही है। दर्जनों सफाई कर्मियों को लगाया गया है जो सड़कों को चमकाने में लगे हैं इसके अलावा सड़क के किनारे जहां भी गंदगी दिखाई दे रही है, उसे भी हटाया जा रहा है।

यह भी बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर 2018 में वाजिदपुर गांव में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। 2018 में रिंग रोड फेज एक तथा वाराणसी बाबतपुर फोरलेन व कई अन्य परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन और शिलान्यास किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+