UP MLC Election : वाराणसी में बाहुबली बृजेश सिंह ने वापस लिया नामांकन

वाराणसी, 24 मार्च: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में निकाय क्षेत्र की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। गुरुवार को वाराणसी में निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। हालांकि, उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं। अब वाराणसी में एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अन्नपूर्णा सिंह पत्नी बृजेश सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी से उमेश मैदान में हैं। इससे पहले लोक दल के प्रत्याशी जयराम पांडेय का पर्चा जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था।

UP MLC election 2022 brijesh singh withdraws nomination in varanasi

वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार ने दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर्चा भरा था। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश सिंह को भाजपा ने समर्थन दिया था। उन्होंने सपा की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी को करीब 1900 वोटों से हराया था। बृजेश को कुल 3038 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की मीना सिंह को 1084 वोट मिले थे। चर्चा थी कि बीजेपी ने अपने विधायक सुशील सिंह के चाचा बृजेश सिंह के लिए इस बार भी मैदान खाली छोड़ दिया है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। अब बृजेश सिंह के नाम वापसी के बाद से स्थिति साफ हो गई है।

बता दें, 9 अप्रैल को मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 12 अप्रैल को पहड़िया में होगी। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता हैं, जिसमें वाराणसी में 1875, चंदौली में 1720 और भदोही में 1354 मतदाता हैं। वाराणसी में 11, चंदौली में 9 और भदोही में 6 सहित कुल 26 बूथ बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+