ओपी राजभर ने CM योगी पर कसा तंज, बोले- 10 मार्च को BJP की विदाई तय, गाना बजेगा 'चल सन्यासी मंदिर में'
ओपी राजभर ने CM योगी पर कसा तंज, बोले- 10 मार्च को BJP की विदाई तय, गाना बजेगा 'चल सन्यासी मंदिर में'
वाराणसी, 04 मार्च: उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान हो चुका है और सातवें चरण के लिए 07 मार्च को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इस क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सुबह 10 बजे भाजपा का जाना तय है।
Recommended Video

वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस तो लड़ाई में नहीं, बसपा तो नोटिस में नहीं और भाजपा की विदाई होना तय है। 10 मार्च को सुबह 10 बजे, गाना बजेगा "मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है" और "चल सन्यासी मंदिर में"। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे ऊपर भाजपा वालों ने बनारस कचहरी में हमला किया था। अगर मैं चाहता तो उसी जगह पर दो-दो हाथ कर सकता था लेकिन इससे वहां स्थिति बहुत बिगड़ जाती। मेरे लोग भी डिस्टर्ब होते। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता था।
#WATCH | Suheldev Bhartiya Samaj Party chief OP Rajbhar says in Varanasi, "...The departure of BJP is imminent. At 10 am on 10th March, songs will play, "Mere angne mein tumhara kya kaam hai" and "Chal sanyasi mandir mein..." (03.03.2022)#UttarPradeshElections pic.twitter.com/Q6Hpb15myi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 4, 2022
इसी रैली में अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'वाराणसी के जिस गांव को प्रधानमंत्री मोदी जी ने गोद लिया था, उस गांव का प्रधान का चुनाव भी भाजपा का प्रत्याशी हार गया।' उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता को सपना दिखाया था कि बनारस को क्योटो जैसा बना देंगे। बनारस को क्योटो बनाने वाले बीजेपी के लोगों ने काशी की इतनी तोड़फोड़ कर दी है की इस बार बनारस के लोग भारतीय जनता पार्टी के झूठ का रस निकालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications