आप प्रत्याशी डॉ. आशीष ने खींचा लोगों का ध्यान, गले में आला और एंबुलेंस में सवार होकर पहुंचे नामांकन स्थल
आप प्रत्याशी डॉ. आशीष ने खींचा लोगों का ध्यान, गले में आला और एंबुलेंस में सवार होकर पहुंचे नामांकन स्थल
वाराणसी, 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सातवें चरण में मतदान होगा। मतदान से पहले प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आशीष जायसवाल सबसे अनोखे अंदाज में नामांकन स्थल पहुंचे। दरअसल, डॉ. आशीष एंबुलेंस में सवार हो और गले में आला डालकर नामांकन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा।
Recommended Video

आम आदमी पार्टी ने वाराणसी उत्तरी विधानसभा सीट से डॉ. आशीष जायसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। आशीष जायसवाल पेशे से डॉक्टर है। हाल ही में उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सर सुंदरलाल चिकित्सालय से असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट को रिजाइन देकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। सोमवार को डॉ. आशीष ने एंबुलेंस से मुख्यालय तक का सफर किया और फिर नामांकन पत्र दाखिल करने कक्ष में गए। इस दौरान डॉ. आशीष ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दरअसल, डॉ. आशीष गले में आला और एंबुलेंस में सवार होकर नामांकन स्थल तक पहुंचे। नामांकन कर जब वह बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस वक्त वाराणसी के लिए स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण विषय है। डॉ. आशीष वैसे तो युवाओं के लिए एक नया चेहरा है, लेकिन उनका चुनावी अभियान भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ आशीष अपने चुनावी जनसंपर्क में गले में डॉक्टर की आला और मेडिकल किट के साथ लोगों का इलाज करते हुए अपने पक्ष में वोट डालने की मांग कर रहे हैं।
बताया एंबुलेंस से आने का मकसद
डॉ. आशीष जायसवाल ने बताया कि वाराणसी के साथ पूरे प्रदेश में ही स्वास्थ्य सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में उनका एंबुलेंस से आने का मकसद यह था कि स्वास्थ्य के मुद्दे पर लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकें। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जनता में आम आदमी पार्टी के काम को लेकर भरोसा देखा जा रहा है।
सातवें चरण में है वाराणसी में वोटिंग
बता दें, वाराणसी में 5 विधानसभा सीटें हैं। पिछले चुनावों में 5 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 4 सीटों पर जीत मिली थी और एक सीट अपना दल के खाते में गई थी। वाराणसी जिले की विधानसभा सीटों पर अंतिम चरण में 7 मार्च को वोटिंग होगी। वाराणसी ऐसा शहर है, जिसने देश को 2 प्रधानमंत्री दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications