UP Board Result 2024: 10वीं में खुशी यादव और 12वीं में अनुज ने वाराणसी में किया टॉप, गांव में रहते हैं दोनों
UP Board Result 2024 10th and 12th topper varanasi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। दोपहर में यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना नाम लिस्ट में खोजते नजर आए।
बात करें वाराणसी की तो वाराणसी में 49377 छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। जिसमें 44183 छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा पास किया। हाई स्कूल में वाराणसी में 89.48 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

कक्षा दसवीं में खुशी यादव ने टॉप किया है खुशी यादव 600 में 577 अर्थात 96.17 फ़ीसदी अंक के साथ कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की है। खुशी यादव देवदत्त बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दबेथुआ, वाराणसी की छात्रा हैं।
इसी तरह सर्वोदय इंटर कॉलेज लख्शेनपुर बनकट की छात्रा आकांक्षा दूसरे नंबर पर हैं हालांकि आकांक्षा ने भी खुशी के बराबर नंबर पाया है। इसके अलावा श्रद्धा इंटर कॉलेज कचनार राजातालाब वाराणसी की छात्रा कविता यादव भी खुशी यादव के बराबर अंक प्राप्त करते हुए तीसरे स्थान पर हैं।
वाराणसी में हाई स्कूल में तीन छात्रों ने टॉप किया है और तीनों छात्राओं का नंबर बराबर है। छात्राओं के परीक्षा पास करने और जिले में टॉप करने की जानकारी मिलने के बाद उनके घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार और रिश्तेदारी के लोगों के साथ ही जानने वाले लोग बधाई दे रहे हैं।
12वीं में खालिसपुर के शुभम ने किया टॉप
इसी तरह 12वीं में वाराणसी के 37818 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है। जिसमें वाराणसी के खालिसपुर के रहने वाले अनुज कुमार मिश्रा ने वाराणसी में टॉप किया है। अनुज कुमार मिश्रा संत नारायण बाबा पब्लिक इंटर कॉलेज खालिसपुर के छात्र हैं।
बताया जा रहा है कि अनुज कुमार मिश्रा के माता-पिता अध्यापक हैं। इस बारे में विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि अनुज कुमार मिश्रा पढ़ने में काफी अच्छा था और पहले से ही इस बात का विश्वास था कि अनुज टॉप करेगा।
वाराणसी में टॉप करने के साथ ही अनुज कुमार मिश्रा का उत्तर प्रदेश में छठां स्थान है। अनुज कुमार मिश्रा ने 500 में 484 अंक हासिल किया है। 96.80% अंक हासिल करने के चलते अनुज के परिवार में खुशी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications