जल्द जारी होगा UP Board Result 2023, इन साइट्स पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे छात्र
यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र इंतजार कर रहे हैं और उनके मन में सवाल है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब जारी होगा। इसके अलावा यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखा जा सकता है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 समाप्त हो जाने के बाद से ही छात्र और छात्राएं UP Board Result का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इसी सप्ताह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी ऐसा कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में स्टूडेंट काफी परेशान हैं और उनको यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।
फिलहाल यूपी बोर्ड रिजल्ट इसी महीने जारी हो जाएगा लेकिन इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद किस तरीके से आप उसे ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे चेक कर सकते हैं।
यदि आप भी घर बैठे मोबाइल से या लैपटॉप से यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करने पड़ेंगे। हालांकि इसके अलावा अन्य तरीके भी हैं जिनके द्वारा घर बैठे रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है।
यूपी बोर्ड ही नहीं कोई भी रिजल्ट देखने के लिए हमेशा अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग से जुड़ी हुई ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन या वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में छात्रों को काफी नुकसान पहुंचता है।
किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन या वेबसाइट के माध्यम से जब भी रिजल्ट को देखा जाता है तो इस दौरान उस वेबसाइट के माध्यम से गलत परिणाम भी सामने आ जाते हैं। गलत परिणाम आने के चलते छात्रों को छात्राओं को परेशान होना पड़ता है।
इसके अलावा थर्ड पार्टी एप्लीकेशन/वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के समय छात्र और उनके अभिभावकों से मोबाइल नंबर की मांग की जाती है। कुछ वेबसाइट संचालकों द्वारा उस मोबाइल नंबर को दूसरे व्यक्तियों को मोटी रकम लेने के बाद उपलब्ध करा दिया जाता है।
मोबाइल नंबर मिल जाने के बाद बैंकिंग और लोन से जुड़ी कंपनियाें के फोन आते हैं। कई बार छात्र और युवाओं के मोबाइल नंबर पर स्पैम कॉल और मैसेज आना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आपका नंबर किसी दूसरे के पास नहीं था तो कंपनी के द्वारा कैसे फोन किया जाता है।
फिलहाल इस सवाल का उत्तर आपको इसी खबर मिल गया होगा। यह भी बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने आती है तो ऑफिशियल वेबसाइट का प्रिंटआउट ही मान्य किया जाता है ऐसे में रिजल्ट हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही देखना चाहिए।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें
यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या https://upresults.nic.in/ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बताई गई दोनों वेबसाइट पर जाने के बाद छात्र वहां पर हाईस्कूल रिजल्ट का इंटरमीडिएट रिजल्ट का चयन करेंगे। चयन करने के बाद अगले टैब में रोल नंबर दर्ज करना होगा।
रोल नंबर दर्ज करने के अलावा अब छात्रों को अपने स्कूल का कोड भी दर्ज करना पड़ता है। अपना रोल नंबर और स्कूल का कोड दर्ज करने के बाद छात्रों को कैप्चा कोड भरना पड़ेगा और कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना पड़ेगा।
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही जिस भी छात्र का विवरण आपके द्वारा दर्ज किया गया होगा उसका डिटेल आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इस तरह से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications