अयोध्या से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आए दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रविवार की दोपहर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। मौत की सूचना उनके परिजनों को देते हुए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

बताया जा रहा है कि अयोध्या जनपद के कुमारगंज के रहने वाले शिवम कुमार उपाध्याय अपने छह दोस्तों के साथ वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए कार से आ रहे थे। सभी दोस्त कार से वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना अंतर्गत वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर लठियां में पहुंचे थे।

two-friends-lost-in-road-accident-in-varanasi-five-injured

इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में टकरा गई। ट्रक में टक्कर लगने के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना प्रारंभ कर दिया।

इस दौरान कार में बैठे शिवम उपाध्याय और मनोज मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल सिंह, अजीत उपाध्याय, अनिल मिश्रा, सैफुल्ला और दीनानाथ आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हालांकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी को लेकर अस्पताल में पहुंची जहां चिकित्सकों द्वारा मनोज मौर्या और शिवम उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। रोहनिया थाने की पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों को आने के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+