गंगा की लहरों से लेकर आसमान तक मस्ती, वाराणसी में बोट रेस और Hot Air Balloon शो का आयोजन

वाराणसी में 17 जनवरी से 20 जनवरी तक हॉट एयर बैलून शो का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हॉट एयर बैलून में सवार होकर लोग आसमान से काशी का नजारा देख सकेंगे।

Varanasi Hot Air Balloon

वाराणसी में गंगा की लहरों से लेकर आसमान तक मस्ती होगी। 17 से 20 जनवरी तक काशी में Hot Air Balloon एवं बोट रेस का आयोजन होगा तथा प्रतिदिन शाम को राजघाट पर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसको लेकर तेजी से तैयारी चल रही है। वाराणसी में तीन स्थान चिन्हित किये गये हैं, जहां से उपरोक्त दिनों में प्रतिदिन प्रात: काल हॉट एयर बैलून उड़ेंगे तथा पर्यटक एवं स्थानीय लोग उसमें सवार होकर आसमान से काशी का नजारा देख सकेंगे।

Varanasi Hot Air Balloon Kashi

इन स्थानों से उड़ान भरेंगे हॉट एयर बैलून
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले हॉट एयर बैलून शो के लिए वाराणसी में कमच्छा में स्थित सेंटल बॉयज स्कूल, गंगा नदी के उस पार रामनगर की तरफ डोमरी गांव, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में स्थित एंफीथिएटर ग्राउंड का चयन किया जा चुका है। इस बारे में उप निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव का कहना है कि काशी में भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटक व तीर्थयात्री तथा स्थानीय नागरिक उपरोक्त तीनों स्थानों से 17 से 20 जनवरी तक हॉट एयर बैलून में सवार हाेकर आसमान से काशी का नजारा देख पाएंगे। चयनित किए गए स्थानों से प्रतिदिन सुबह में हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे।

दोपहर में आयोजित होगा बोट रेस
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक गंगा नदी में प्रतिदिन दोपहर में दशाश्वमेघ घाट से राजघाट तक बोट रेस का आयोजन होगा। इस रेस में शामिल होने वाली 12 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक बोट रेस का आयोजन होगा और आखिरी दिन विजेता टीमों को ट्राफी के साथ ही अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह भी बताया गया कि 13 जनवारी को वाराणसी आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्राफी का अनावरण भी करवाया जाएगा। उपरोक्त दिनों में प्रतिदिन दोपहर में काशी के लोग गंगा नदी के किनारे से बोट रेस का भी आनंद ले पाएंगे।

Recommended Video

      वाराणसी में दर्दनाक हादसा, आपस में भिड़ी गाड़ियां, मची चीख पुकार

      सायंकाल संगीत का भी होगा आयोजन
      उपरोक्त दो कार्यक्रम के अलावा 17 से 20 जनवरी तक प्रतिदन राजघाट पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उप निदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले 4 दिन काफी के लिए काफी भव्य होने वाले हैं। उपरोक्त चारों दिनों में जो भी पर्यटक और तीर्थयात्री वाराणसी आएंगे वे हॉट एयर बैलून व बोट रेस तथा राजघाट पर सायं काल आयोजित होने वाले संगीत का लुफ्त उठा सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+