Varanasi News : दरवाजे में फंसी चोर की गर्दन, न अंदर जा सका और न बाहर, हुई दर्दनाक मौत

Varanasi में पावरलूम के कारखाने में चोरी करने के लिए प्रवेश कर रहे थे चोर की गर्दन दरवाजे में फंस गई। उसका सिर किसी तरह दरवाजे के अंदर चला गया और धड़ बाहर रह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Varanasi में पावरलूम के कारखाने में चोरी करने के लिए प्रवेश कर रहे थे चोर की गर्दन दरवाजे में फंस गई। उसका सिर किसी तरह दरवाजे के अंदर चला गया और धड़ बाहर रह गया। कारखाने में प्रवेश कर रहा चोर दरवाजे से अपना सिर बाहर नहीं निकल सका और तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सुबह में लोगों को ही उसके बाद पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दी।

Varanasi Sarnath Daniyalpur News

सिर चला गया अंदर और धड़ रह गया बाहर
जानकारी अनुसार सारनाथ थाना क्षेत्र के दनियालपुर ताड़ीखाना के समीप निजाम नामक व्यक्ति का पावरलूम का एक कारखाना है। निजाम द्वारा बताया गया कि पिछले दो-तीन दिन से पावर लूम बंद चल रहा था। स्‍थानीय लोगों को कहना है कि उसी कारखाने में पुरानापुल चौकी निवासी जावेद नामक चोर शनिवार की रात में चोरी करने की नियत से प्रवेश कर रहा था। प्रवेश करते समय दरवाजा को चांड़कर वह अपना सिर अंदर घुसा लिया जबकि उसका धड़ दरवाजे के बाहर ही रह गया। स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई गई थी गर्दन पर जाने के चलते दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। जिस तरह प्रवेश कर रहा था उसी स्थिति में वह दरवाजे में फंस कर पड़ा रहा।

चोरी की घटनाओं को पूर्व में भी दे चुका है अंजाम
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक जावेद पहले से ही चोरी करता था इसके पहले भी उसने छोटी बड़ी चोरियां कर चुका था। यही कारण है कि लोगों को अनुमान है कि वह पावर लूम के कारखाने में चोरी करने के लिए ही प्रवेश कर रहा था। फिलहाल सुबह में स्थानीय लोगों ने उसे मृत देखने के बाद पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+