VIDEO: शादी समारोह के स्टेज से दुल्हन का पर्स ले उड़ा युवक, मंच पर चल रहा था फोटो सेशन
वाराणसी, 25 जनवरी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक लॉन में में जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन परिजनों और शादी समारोह में आए हुए लोगों के साथ फोटो शूट कराने में बिजी थे। तभी पीछे से आए एक युवक ने स्टेज पर रखा हुआ दुल्हन का पर्स ही उड़ा दिया। इस बैग में दुल्हन के गहने और पैसे रखे हुए थे। युवक की पूरी करतूत शादी में हो रहे वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कुछ देर बाद जब लड़की पक्ष को बैग के गायब होने की जानकारी हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया।
Recommended Video

परिवार वालों को लॉन संचालक पर संदेह
वाराणसी के हरहुआ स्थित काजीसराय के गोकुल धाम लॉन में शिवपुर के रहने वाले संपूर्णानंद उपाध्याय की बेटी की शादी रविवार को बड़े धूमधाम से मनाई जा रही थी। स्टेज पर फोटो सेशन चल रहा था तो युवक ने दुल्हन का बैग स्टेज से उठा लिया। जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने लॉन संचालक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। लेकिन लॉन संचालक ने ठीक उसी समय सीसीटीवी के खराब होने की बात कहकर मामले को टाल दिया। अब परिजनों को यह संदेह है कि चोरी की इस घटना में लॉन संचालक भी शामिल है , जिसके बाद उन्होंने लॉन संचालक सहित मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, और गोकुलधाम के स्टाफ पर चोरी में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है।
पुलिस कर रही जांच
शादी में हो रही वीडियोगफी में चोरी की घटना सामने आने के बाद लड़की पक्ष के प्रदीप कुमार मिश्रा ने गोकुलधाम के मैनेजर रवि सिंह, सहायक मैनेजर दीपक सिंह, शुभम जयसवाल और मालिक सुरेश सिंह के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाना बड़ागांव में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बड़ागांव रामबाबू पटेल ने बताया कि चोरी की घटना का मामला सामने आया है। वीडियो फुटेज ले ली गई है, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्दी ही कार्रवाई भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications