वाराणसी: गंगा का बढ़ता जलस्तर हुआ स्थिर, तटवर्ती इलाकों में प्रवेश कर चुका है पानी

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे गंगा का जलस्तर आज हो सकता है स्थिर, सैकड़ों एकड़ फसलें हो चुकी हैं जलमग्न तथा तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों से कर चुके हैं पलायन

वाराणसी, 21 अगस्‍त: वाराणसी में गंगा नदी का तेजी से बढ़ रहा जलस्‍तर रविवार को दोपहर में चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया। ऐसे में गंगा नदी के साथ ही वरुणा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई कालोनियों में पानी प्रवेश कर चुका है जिसके चलते अधिकतर लोग ऊपरी इलाकों में पलायन कर चुके हैं। कुछ लोग अपने घरों की छतों पर डेरा जमाए हुए हैं और पानी के स्थिर होने तथा घटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि अधिकारियों द्वारा रविवार को दोपहर बाद से गंगा के बढ़ते जलस्तर के स्थिर होने की भी संभावना जताई जा रही है।

70.262 मीटर है चेतावनी बिंदु

70.262 मीटर है चेतावनी बिंदु

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों की मानें तो रविवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.77 मीटर पर पहुच गया। वहीं शनिवार रात 8 बजे तक जलस्तर 69.62 मीटर पर था। यह भी बता दें कि वाराणसी में गंगा जलस्तर का खतरा बिंदु 71.262 मीटर और चेतावनी 70.262 मीटर है। गंगा के बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए गंगा तटवर्ती इलाकों में एनडीआरएफ की तैनाती की गई है और बाढ़ राहत दल को भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

एनडीआरएफ और जल पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है। एनडीआरएफ और जल पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और गंगा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने शनिवार को जल पुलिस और एनडीआरएफ सहित अन्य अधिकारियों संग गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायला लिया था।

तटवर्ती क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न

तटवर्ती क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न

बढ़ते जलस्तर के चलते जहां तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीण इलाकों में फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। वाराणसी जिले के काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन, हरहुआ, सेवापुरी, बड़ागांव, चिरईगांव, चोलापुर आदि ब्लाक के अंतर्गत तटवर्ती इलाकों के गावों में सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+