काशी की जनता ने सिर्फ MP नहीं बल्कि तीसरी बार PM भी चुना, मैं आपका ऋणी हूं:- PM Narendra Modi
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी ने वाराणसी के मेहंदीगंज में एक जनसभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता ने चुनावों में जो जनादेश दिया है, वह वाकई अभूतपूर्व है। एक नया इतिहास रचा गया है। दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में ऐसा बहुत कम होता है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार लौटे। जनता ने यह कर भी दिखा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में 60 साल पहले ऐसा हुआ था और तब से भारत में किसी सरकार ने ऐसी हैट्रिक नहीं बनाई है। ये सौभाग्य आपने हमें दिया, अपने सेवक मोदी को दिया।
भारत जैसे देश में जहां युवाओं की आकांक्षाएं इतनी ऊंची हों, जहां लोगों के सपने उनके आधार पर हों, अगर लोग किसी सरकार को 10 साल के काम के बाद दोबारा सेवा का मौका देते हैं, तो ये बहुत बड़ा वीजा होता है, बहुत बड़ा भरोसा होता है।
किसानों को पीएम मोदी ने दी बधाई
काशी के साथ ही देश के गांवों के करोड़ों किसान हमारे साथ जुड़े हुए हैं और ये सभी किसान हमारी माताओं, भाइयों और बहनों की शान बढ़ा रहे हैं।
मैं अपनी काशी से हिंदुस्तान के हर गांव, हर कोने में टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी किसान भाइयों-बहनों और देश के नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 20 हज़ार करोड़ रुपए पहुंच चुके हैं। आज 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
इससे उन्हें सम्मान भी मिलेगा और आय के नए साधन भी मिलेंगे। मैं अपने सभी किसान परिवारों, माताओं और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
हर-हर महादेव से शुरू किए भाषण
प्रधानमंत्री ने हर-हर महादेव के उद्घोष से अपना संबोधन शुरू किया। उसके बाद उन्होंने मौजूद किसानों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद आज हम पहली बनारस आयल हई। काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम।












Click it and Unblock the Notifications