Varanasi: बीच सड़क पर ही शुरु हो गया प्रेमी-प्रेमिका का ड्रामा, एक दूसरे की करने लगे पिटाई, दोस्त ऐसे बना वजह
Varanasi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के शिवपुर थानाक्षेत्र के चादमारी चौकी के पास स्थित ऑटो स्टैण्ड पर अचानक लोगों की भीड़ इकठ्ठा होते देख सभी हैरान रह गये। यह भीड़ प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए लगी थी। दोनों एक दूसरे की जमकर पिटाई कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, चोलापुर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका को लेकर कॉलोनी में पहुंचा था। दोनों एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसी बीच माहौल पूरी तरह बदल गया। प्रेमी प्रेमिका पर आग बबूला हो गया। उसने प्रेमिका का मोबाइल पटककर तोड़ दिया और उसे मारने लगा। इसकी वजह बना उसका ही दोस्त। दरअसल प्रेमिका ने अपने वाट्सएप पर प्रेमी के दोस्त का फोटो लगा रखा था। यह देख प्रेमी भड़क गया।

जब प्रेमी ने प्रेमिका को मारा और उसका मोबाइल तोड़ दिया तो प्रेमिका ने भी प्रेमी पर हमला कर उसका जैकेट फाड़ दिया और उसकी बाइक तोड़ दी। दोनों का विवाद बढ़ता देख आस-पास के लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications