BHU में हॉस्टल के वाटर कूलर में चूहा मिलने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा, वार्डन पर लापरवाही का आरोप

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित बिरला-बी हॉस्टल में लगाए गए वाटर कूलर में चूहा मिलने से नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। नाराज छात्रों द्वारा छात्रावास के सामने बीएचयू परिसर में स्थित विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई।

छात्रों द्वारा आरोप लगाया गया कि हॉस्टल में छात्रों के पानी पीने के लिए लगाए गए वाटर कूलर का पानी पीने के चलते कई छात्र बीमार हो चुके हैं। छात्रों द्वारा कहा गया कि वाटर कलर बदलने के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन वाटर कूलर नहीं बदल गया।

students-created-ruckus-after-rat-was-found-in-water-cooler-in-bhu

वहीं छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन और हंगामा किए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा नाराज छात्रों को समझने का काफी प्रयास किया गया लेकिन छात्र वाटर कलर बदलवाने की बात पर अड़े रहे। काफी प्रयास के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिली।

वहीं छात्रों द्वारा वार्डन के ऊपर भी उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। छात्रों का कहना है की वार्डन के ऊपर कारवाई करने के साथ ही तत्काल नया वाटर कूलर लगवाया जाए उसके बाद छात्र धरना समाप्त करेंगे।

दुर्गंध आने के बाद हुई जानकारी
हॉस्टल में रहने वाले छात्रों द्वारा बताया गया कि हॉस्टल में करीब 100 छात्र रहते हैं। छात्रों को पानी पीने के लिए जो वाटर कूलर लगाया गया है कुछ दिन पहले उसमें चूहा मर गया था। वाटर कूलर का पानी पीने के चलते करीब दर्जन घर से अधिक छात्र बीमार हो गए हैं। छात्रों ने कहा कि वाटर कूलर के पानी से जब दुर्गंध आने लगा तो वाटर कूलर में चूहा होने की जानकारी मिली।

छात्रों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि छात्रावास की व्यवस्था के लिए पैसा आता है लेकिन वह पैसा कहां जाता है इसका कोई हिसाब देने वाला नहीं है। यदि वार्डन अपनी जिम्मेदारियां को निभा नहीं पा रहे हैं तो उनका इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं इस पूरे मामले में चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि डीन ऑफ स्टूडेंट से बात कर छात्रों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+