टिकट के लिए सपा नेता ने डिंपल यादव के छुए पैर, कहा- भइया का आशीर्वाद दिला दीजिए

वाराणसी, 5 जनवरी। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में माननीय बनने की होड़ मची हुई है। एक तरफ जहां सत्ता का सुख पाने के लिए लोग पाला बदल रहे हैं, एक पार्टी की विचारधारा से दूसरी पार्टी की विचारधारा में बहने लग रहे हैं तो वहीं टिकट के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक चक्कर लगा रहे नेता दलों में प्रभावशाली लोगों की जी हुजूरी में लगे हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर देखने को मिला। जब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव वापस लखनऊ के लिए रवाना हो रही थी तो युवा नेताओं की टीम ने पहले फोटो खिंचवाई और फिर पैर छूना शुरू किया। इस दौरान एक युवा नेता भाभी के सामने हाथ जोड़कर कहने लगा 'भइया से आशीर्वाद दिलवा दीजिये' जिसके बाद डिम्पल यादव ठीक है कहते हुए टर्मिनल के अंदर जाने लगी।

SP leader touched feet of Dimple Yadav for ticket

मां विंध्यवासिनी की आराधना को आईं थीं डिम्पल यादव
यह दृश्य 4 फरवरी का है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव दोपहर 2 बजे चार्टर्ड विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट आई थीं। उनके आने की सूचना पहले से न तो एयरपोर्ट के अधिकारियों को थी और न ही पार्टी के नेताओं को थी। अचानक अधिकारियों को सूचना मिली कि लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान आने वाला है। कुछ देर बाद पता चला कि इस विमान में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव है यहां उतरते ही डिम्पल यादव गुपचुप तरीके से सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गयी और वहां गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन उन्होंने विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। डिम्पल यादव इस तरीके से पहले भी मां के दर्शन के लिये आती रही हैं। दर्शन पूजन के बाद करीब शाम 6.30 पर वो वापस बाबतपुर पहुंची तो समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई। लेकिन तभी टिकट की दावेदारी में लगे शिवपुर विधानसभा क्षेत्र का युवा नेता उमेश यादव ने डिंपल यादव के पैर छुए और बोले "भइया से आशीर्वाद दिला दीजियेगा"

गठबन्धन में इस सीट पर सुभासपा उतार रही उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी के नेता टिकट की दावेदारी तो कर रहे हैं लेकिन उनकी दावेदारी से लगता है कि वो चुनाव का लेखा-जोखा भी नहीं रख रहे। दरसअल 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कई छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है और इन्ही में एक है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी। बीते दिनों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी में पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि शिवपुर विधानसभा के उनके बेटे अरविंद राजभर उम्मीदवार होंगे। ऐसे में क्या नेताओं को यह भी नही पता कि इस सीट पर अब समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नहीं उतार सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+