संपत्ति के लालच में बेटे-बहू ने मां-बाप को बनाया बंधक, एक मैसेज पर वाराणसी पुलिस ने छुड़ाया
Varanasi
News,वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति के लालच में एक बेटे और बहू ने अपने बूढ़ें मां-बाप को बंधक बना लिया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब व्हाट्सएप के जरिए एक मैसेज पुलिस को मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बंधन मुक्त कराया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
दीपावली पर आये थे बड़े बेटे के घर
मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, वाराणसी के भुल्लनपुर स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी रामाशीष और सत्ती देवी मकान बनाकर रहते है। पुलिस की मानें तो लालजी और मुनेश्वरी पिछले साल दीपावली के पहले अपने बड़े पुत्र रामाशीष के घर पर आए थे। रामाशीष की पत्नी सत्ती देवी ने संपत्ति की लालच में आकर अपने सास-ससुर को एक कमरे में बंधक बना लिया।

पुलिस की मिली व्हाट्सएप पर सूचना
बता दें कि इसके बाद वृद्ध दंपति से संपत्ति अपने नाम कराने के लिए बहू और बेटे प्रताड़ित करने लगे। वृद्ध दंपति का छोटा बेटा रामविलास होली पर अपने माता पिता से मिलने आया तो उसे सत्ती देवी ने मिलने नहीं दिया। जिसके बाद शक होने पर छोटे बेटे रामविलास ने पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी। मैसेज में बताए हुए पते पर जब पुलिस पहुंची तो सूचना सही मिली।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं चुनाव

दोनों को पुलिस ने छुड़ाया
वहीं, पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी बेटे और बहू फरार हो गए। मुंडवाडीह थाना पुलिस ने मीडिया को जनाकारी देते हुए बताया कि जिस कमरे में बहू सत्ती देवी ने अपने सास ससुर को बंद किया था, उसमें से काफी बदबू आ रही थी। वृद्ध दंपति का मलमूत्र भी उसी कमरे में बिखरा था। दोनों बुजुर्ग बीमार भी लग रहे थे। पुलिस दोनों को थाने ले आई, जिसके बाद छोटे बेटे रामविलास ने बड़े भाई राम आशीष और भाभी सत्ती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications