Shinzo Abe : जब पीएम मोदी ने कराई थी शिंजो आबे को काशी की सैर, साथ में की थी गंगा आरती, देखें PHOTOS

वाराणसी, 08 जुलाई: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में एक भाषण के दौरान हमला हुआ है। गोली लगने की वजह से शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की खबर से भारत भी सकते में है। बता दें, प्रधानमंत्री रहते हुए शिंजो आबे भारत दौरे पर वाराणसी आए थे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सैर कराई थी। शिंजो आबे ने पीएम मोदी के साथ गंगा आरती में शामिल हुए थे। उन्होंने दोस्ताना अंदाज में पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली थी।

पीएम मोदी संग गंगा आरती में शामिल हुए थे शिंजो आबे

पीएम मोदी संग गंगा आरती में शामिल हुए थे शिंजो आबे

जापान के प्रधानमंत्री रहते हुए शिंजो आबे दिसंबर 2015 में भारत आए थे। शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी के मशहूर दशाश्‍वमेध घाट पहुंचे थे। यहां दोनों एक साथ गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने 'हर हर महादेव' के नारे भी लगे।

भारतीय संस्‍कृति के रंग में रंगे नजर आए थे शिंजो आबे

भारतीय संस्‍कृति के रंग में रंगे नजर आए थे शिंजो आबे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दशाश्‍वमेध घाट पर करीब 45 मिनट तक रहे। इस दौरान वह भारतीय संस्‍कृति के रंग में रंगे नजर आए। उन्‍होंने आरती की और नदी में फूल भी समर्पित किए थे।

पीएम मोदी ने शिंजो आबे को भेंट की थी भगवद् गीता

पीएम मोदी ने शिंजो आबे को भेंट की थी भगवद् गीता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना दोस्त मानते हैं। वाराणसी प्रवास के दौरान शिंजो आबे ने पीएम मोदी को बेहद नजदीक से देखा और समझा। इसके बाद शिंजो आबे भारत से रवाना हुए थे तो उनके दोस्त यानी पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवद् गीता भी भेंट की थी।

शिंजो आबे ने साल 2006 में पहली बार जापान के पीएम का पद संभाला

शिंजो आबे ने साल 2006 में पहली बार जापान के पीएम का पद संभाला

जापान के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता शिंजो आबे ने साल 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था, लेकिन बेहद नाटकीय अंदाज में उन्होंने सिर्फ एक साल बाद ही प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 में दूसरी बार बने पीएम

2012 में दूसरी बार बने पीएम

देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के वादे के साथ साल 2012 में उन्होंने दूसरी बार जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की कमान संभाली और फिर देखते ही देखते उन्होंने जापान की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन कर दिया। शिंजो आबे के प्रयास का ही नतीजा था कि साल 2020 में ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान में करवाया गया।

PM मोदी ने कहा - मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं

PM मोदी ने कहा - मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं

नवंबर 2019 में शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले पहले नेता बन गए, लेकिन 2020 की गर्मियों में, कोविड महामारी और उनके पूर्व न्याय मंत्री की गिरफ्तारी सहित कई घोटालों की वजह से उनकी लोकप्रियता कम हो गई और उन्होंने ओलंपिक गेम्स की अध्यक्षता किए बगैर ही इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा, ''मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+