Varanasi News: वाराणसी में इतने दिनों तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, कड़ाके की ठंड को देखते हुए आदेश जारी

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसी क्रम में वाराणसी में भी भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की छूट्टी कर दी गई है।

शुक्रवार की शाम आदेश जारी होने के बाद स्कूली बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी राहत महसूस की। जारी सूचना में कहा गया है कि वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद रहेंगे।

schools-up-to-class-8-will-remain-closed-in-varanasi-for-this-number-of-days

बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अरविंद कुमार पाठक द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आठ दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं. इसमें सरकारी, परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, निजी व सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।

वाराणसी में पड़ रही कड़ाके की ठंड
यह भी बता दें कि वाराणसी में बीते तीन दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही घना कोहरा छा जाता है जो सुबह 10 से 11 बजे तक रहता है। हालांकि शुक्रवार को कोहरे में कमी देखने को मिली।

लेकिन शुक्रवार को गलन बढ़ गई और अधिकतम तापमान महज 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से सिर्फ 5 डिग्री ऊपर है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण वाराणसी में ठंड बढ़ गई है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+