Samar Singh को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल, वाराणसी में कोर्ट के बाहर भीड़ ने दौड़ाया तो पुलिस ने दिखाई तत्परता

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में हिरासत में लिए गए भोजपुरी सिंगर समर सिंह को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Samar Singh Varanasi

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत के मामले में भोजपुरी सिंगर Samar Singh को शनिवार को वाराणसी में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

समर सिंह के पेशी के दौरान वाराणसी न्यायालय परिसर में काफी संख्या में भीड़ मौजूद हो गई थी। इस दौरान समर सिंह को लेकर पुलिसकर्मी जब बाहर निकले तो भीड़ समर सिंह के ऊपर हमलावर हो गई हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समर सिंह को बचा लिया।

मालूम हो कि बीते 26 मार्च को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में मिली थी। लाश मिलने के बाद अगले दिन आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा सारनाथ थाने में समर सिंह व संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा आरोप लगाया गया कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह द्वारा उनकी बेटी आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित किया जाता था तथा फ़िल्म व एलबम में काम करवाने के बाद पैसे भी नहीं दिए जाते थे।

मुकदमा दर्ज करने के बाद सारनाथ थाने की पुलिस समर सिंह को पकड़ने के लिए आजमगढ़, गोरखपुर, बिहार और महाराष्ट्र में छापेमारी की लेकिन समर सिंह पुलिस से बचकर भागता रहा।

ऐसे में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। लुक आउट नोटिस जारी करने के बाद गुरुवार की रात में गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

गाजियाबाद में गिरफ्तार करने के बाद समर सिंह को गाजियाबाद न्यायालय में पेश किया गया और वहां से ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने पर वाराणसी पुलिस समर को हिरासत में लेकर शनिवार को वाराणसी पहुंची।

वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में समर सिंह का मेडिकल कराया गया और मेडिकल कराने के बाद पुलिस उसे न्यायालय में लेकर पहुंची। न्यायालय में सुनवाई के दौरान समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आकांक्षा दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट में समर सिंह की तरफ से बेल एप्लीकेशन पेश किया गया। हमलोगों ने विरोध किया ऐसे में समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Recommended Video

    वाराणसी: ट्रक लूट में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+