Rinku Singh Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और SP सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को, रिंग सेरेमनी इसी माह
Rinku Singh Engagement: उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों एक खास खबर सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के रिश्ते को अब आधिकारिक रूप मिलने जा रहा है। दोनों की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में आयोजित होगी।
इस जोड़ी की शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के एक नामी होटल में होने वाली है। इस भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सगाई और विवाह दोनों कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होंगे और इनमें देश की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की जोड़ी को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह है। आईपीएल 2025 के समाप्त होने के बाद ही शादी संपन्न होगी, ताकि रिंकू अपने सभी दायित्व निभा सकें।
सपा विधायक तूफानी सरोज ने दी जानकारी
इस बारे में जौनपुर के केराकत सीट से विधायक और सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने वन इंडिया से बातचीत में शादी और रिंग सेरेमनी की तारिख तय होने की पुष्टी की। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश हैं और विवाह की तैयारियों में जुटे हैं।
तूफानी सरोज ने यह भी बताया कि शादी और सगाई के आयोजनों में देशभर के जाने-माने राजनेता, क्रिकेटर और फिल्मी सितारे शामिल हो सकते हैं। इसके चलते यह विवाह समारोह राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रिया सरोज पेशे से एक वकील हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से जीतकर संसद पहुंची हैं। वहीं, रिंकू सिंह आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से करोड़ों दिलों में जगह बना चुके हैं।
दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सगाई का कार्यक्रम लखनऊ में एक भव्य समारोह के रूप में होगा जबकि विवाह वाराणसी के होटल में संपन्न होगा।












Click it and Unblock the Notifications