BHU की विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने की खबर को नीता अंबानी ने बताया गलत, कहा- उन्हें नहीं मिला कोई निमंत्रण
वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने की खबर को रिलांयस फाउंडेशन की अध्यक्ष और रिलांयस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी ने फर्जी करार दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता की तरफ से जारी हुए बयान में कहा गया है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर बनाई जाने की खबरें फर्जी हैं। नीता अंबानी को विश्वविद्यालय से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। बता दें कि नीता अंबानी को विजिटिंग प्रोफेसर बनाने को लेकर बीएचयू के छात्र धरने पर बैठ गए थे।
Recommended Video

दरअसल, नीता अंबानी को बीएचयू के महिला अध्ययन और विकास केंद्र में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव भेजने की खबर हाल ही में मीडिया में आई थी। खबरों में कहा गया था कि बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से 12 मार्च को यह प्रस्ताव दिया गया था। उन्हें काशी सहित पूर्वांचल भर में महिलाओं का जीवनस्तर सुधारने के लिए बीएचयू में शिक्षण प्रशिक्षण से जुड़ने का आग्रह किया गया था। तो वहीं, यूनिवर्सिटी के छात्र अब इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को छात्र धरने पर बैठ गए थे।
बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन समेत उच्चाधिकारियों को वीसी लाज बुलाया है, जहां इस पर बैठक चली। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही छात्रों को इस बैठक के निष्कर्षों से छात्रों अवगत कराया जाएगा। उधर, इस मामले में बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख ने एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने छात्रों के समर्थन में कहा कि अंबानी-संबानी को हम यहां (जमीन की ओर इशारा करते हुए) रखते हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख के इस बयान का वीडियो छात्रों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो बाद में वायरल हो गया। छात्रों को समझाते हुए प्रो. मिश्रा ने कहा कि आपकी बात हम कुलपति तक पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications