12 फरवरी को घर से गए थे रमेश, पुलवामा आतंकी हमले में हुए शहीद

Varanasi News, वाराणसी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को हमले में शहीद होने वालों में जिले के चौबेपुर क्षेत्र के तोफापुर के लाल रमेश यादव (26) भी हैं। सीआरपीएफ के जवान रमेश देश की सीमा की सुरक्षा के लिए रमेश 12 फरवरी को घर से रवाना हुए थे। गुरुवार की शाम रमेश के शहादत की सूचना मिलने के बाद पत्नी रेनू अचेत हो गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया।

Ramesh Yadav of Varanasi martyr in Pulwama terror attack

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के तोफापुर के रमेश यादव के घर में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार की देर रात रमेश की शहादत की खबर मिलते ही परिवार के साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। बता दें कि दो भाइयों में रमेश सबसे छोटा था। रमेश 61 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात थे। 12 फरवरी को रमेश देश की रक्षा की खातिर अपनी बटालियन के साथ जम्मू में अलग-अलग जगहों पर तैनाती के लिए घर से निकला था। बड़ा भाई राजेश कर्नाटक में डेयरी चलाता है जबकि पिता श्याम नारायण वाराणसी के चौबेपुर में रहकर खेती-बारी करते हैं।

Ramesh Yadav of Varanasi martyr in Pulwama terror attack

तीन साल पहले हुई थी भर्ती
उमरहा बाजार से लगभग तीन किमी दूर तोफापुर के रमेश तीन साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। पांच साल पहले रमेश का विवाह रेनू से हुआ था और डेढ़ साल का उनका बेटा है। वहीं, शुक्रवार सुबह सूबे के मंत्री अनिल राजभर भी शहीद रमेश के घर पहुंचे और शहीद के पिता को ढांढस बधाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+