Ram Mandir inauguration: वाराणसी के नाविक समाज का बड़ा ऐलान, मुफ्त में कराएंगे गंगा की सैर

Ram Mandir inauguration: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन वाराणसी के नाविकों ने बड़ा ऐलान किया है। नागरिकों का कहना है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन गंगा नदी में सैर करने के लिए आने वाले पर्यटकों को हुए निशुल्क सैर कराएंगे। नाविक समाज द्वारा बैठक में या फैसला लिया गया।

काशी के नाविक समाज द्वारा बताया गया त्रेतायुग में प्रभु श्री राम को नदी पार कराने के लिए निषाद राज द्वारा उनसे कोई शुल्क नहीं लिया गया था। ऐसे में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नाविक समाज भी गंगा नदी में निशुल्क सैर कराने का फैसला लिया है।

ram-mandir-inauguration-big-announcement-of-sailor-society-of-varanasi

नाविक समाज द्वारा बताया गया कि 22 जनवरी के दिन वाराणसी के सभी 84 घाटों पर गंगा इस पार से उस पार जाने वाले पर्यटकों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा बनारस के राजघाट से निषाद राजघाट तक नाविक समाज द्वारा एक शोभायात्रा भी निकल जाएगी जिसमें नाविक समाज के साथ ही अन्य लोग भी शामिल होंगे।

यह शोभायात्रा दोपहर 12:00 से निकल जाएगी जिसमें 500 से अधिक नौकाओं को शामिल किया जाएगा। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी द्वारा बताया गया कि यह शोभायात्रा सिंधिया घाट, दशाश्वमेध घाट, शिवाला घाट होते हुए अस्सी पहुंचेगी और फिर निषादराज घाट पर संपन्न होगी।

यह भी बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर उद्घाटन और रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जश्न मनाने के लिए निर्देश भी दिया गया है।

राम मंदिर उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी शहर से लेकर गांव तक विभिन्न तैयारी चल रही है। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे इसके अलावा स्वच्छता अभियान और पौधारोपण भी किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+