सात नवंबर को Mirzapur में लगेगी किसान महापंचायत, किसान नेता Rakesh Tikait भी होंगे शामिल
Mirzapur जिले में 7 नवंबर को किसान महापंचायत आयोजित होगी, बताया जा रहा है कि इस किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता Rakesh Tikait भी शामिल होंगे
Mirzapur जिले में 7 नवंबर को किसान महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी Rakesh Tikait भी शामिल होंगे। आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को चुनार तहसील अंतर्गत स्थित कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के नेता भी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार विमर्श भी किया गया।

मिर्जापुर और आसपास के किसान होंगे शामिल
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि 7 नवंबर को मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील अंतर्गत अदलहाट में किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के बारे में जिला प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया था, अब कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किसान नेताओं द्वारा बताया गया कि मिर्जापुर के अदलहाट में आयोजित होने वाले इस किसान महापंचायत में मिर्जापुर के साथ ही वाराणसी और आसपास के जनपदों के किसान नेता भी शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह द्वारा बताया गया कि 7 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधिकारियों संग बैठक की गई। बैठक के अलावा सीओ चुनार रामानंद राय द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के बाबत चर्चा किया गया। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी वार्तालाप किया गया और कार्यक्रम स्थल पर पेयजल तथा स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली गई।
किसानों को जुटाने में लगे नेता
राकेश टिकैत के आगमन को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन द्वारा मिर्जापुर के साथ ही आसपास के किसान नेताओं से संपर्क किया जा रहा है। किसान नेताओं द्वारा सभा स्थल पर किसानों को जुटाने के लिए तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जिले में जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी और सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष द्वारा अपने अपने इलाके के किसानों से भी संपर्क किया जा रहा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications